हवा में छलांग लगाते हुए एडेन मार्करम ने किया कमाल, एक हाथ से पकड़ा कैच

By सौम्यदीप दे, Posted by: लखन भारती.

Nov 24, 2025 14:14 IST

साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम ने हवा में उड़ते हुए भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का कैच लपका। गेंद को एक हाथ से लपकते समय वह पूरी तरह हवा में थे।

साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन पहले सेशन में शानदार गेंदबाजी की। पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी के बाद साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने वापसी की। 95 रन पर एक विकेट से टीम का स्कोर 105 रन पर 5 विकेट हो गया। इसके बाद रविंद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर थे। दोनों टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन एडेन मार्करम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

हवा में उड़ते हुए मार्करम ने कैच लपका

मार्को यानसेन ने भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को पटकी हुई गेंद फेंकी। नीतीश गेंद को नहीं संभाल पाए। वह उनके ग्लब्स में लगने के बाद गली की तरफ हवा में गई। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने वहां कोई फील्डर नहीं लग रखा था। एडेन मार्करम दूसरी स्लिप के रूप में फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने भागते हुए ड्राइव लगाकर गेंद को एक हाथ से लपक लिया। गेंद को कैच करने के समय वह पूरी तरह हवा में थे।

रेड्डी लगातार फ्लॉप हो रहे

नीतीश कुमार रेड्डी ने पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने एमसीजी टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था। अपने पहले दो टेस्ट की चार पारियों में उन्होंने 163 रन बनाए थे लेकिन शतक के बाद से उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट में उन्होंने 45 रन बनाए। फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कुछ खास नहीं कर पाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। गिल के चोटिल होने के बाद उनकी वापसी हुई लेकिन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत पर सीरीज हारने का खतरा

भारतीय टीम पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। दो मैचों की सीरीज के पहले मैच को साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से जीता था। इस मैच की पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर 489 रन टांग दिए। भारतीय टीम के 122 रन पर ही 7 विकेट गिर गए थे। टीम को फॉलोऑन बनाने के लिए 290 रन बनाने हैं। भारत यह मैच भी हारा तो साउथ अफ्रीका सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी।

Prev Article
चोटिल होकर मैदान से दूर श्रेयस अय्यर का क्या है हेल्थ अपडेट? जानिए प्रीति जिंटा से

Articles you may like: