सुहाग की सेज पर दूल्हे के साथ दुल्हन एक कमरे में नहीं सोई। सुबह पानी पीने के लिये दूल्हा जब उठा और देखा कि दुल्हन गायब है, उसके साथ गायब हो गए शादी में मिले सोने के गहने और नकद पैसे। दूल्हे का परिवार राजस्थान के किशनगढ़ का रहने वाला है। दुल्हन उत्तर प्रदेश के आगरा की थी। जीतेंद्र नामक एक शादी के एजेंट(अगुआ) के माध्यम से यह शादी तय हुई थी। आरोप है कि इसके लिए एजेंट ने 2 लाख रुपये लिए थे। इसके पीछे बड़ी कोई धोखाधड़ी की साजिश होने का पुलिस का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार, सभी पारंपरिक रीतियों और उत्सवों के माध्यम से विवाह राजस्थान की राजधानी जयपुर में सम्पन्न हुआ। उसके बाद दुल्हन को किशनगढ़ ले जाया गया।
फूलों के सेज पर रात को नवविवाहिता ने कहा कि वह अपने पति के साथ सो नहीं सकती। यह उनकी पारिवारिक परंपरा है। दूल्हे के परिवार ने भी कोई संदेह नहीं किया।
सुबह 3 बजे दूल्हा पानी पीने के लिए उठा तो देखा उसकी पत्नी घर में नहीं है और सारे जेवर और कैश भी गायब है। उसके बाद उसने घर के बाकी लोगों को सूचित किया और थाने में इसकी शिकायत की। जांच करने पर पता चला कि दूल्हे की मां ने जो सोने का गहने उपहार में दिये थे, वह सभी गहने गायब हैं। घर में रखी नकद राशि भी नहीं है।
इसके बाद दूल्हे के परिवार ने स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। घटना के बाद से एजेंट जितेंद्र भी गायब है। इसके बाद उन्होंने मढ़नगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया। गायब दुल्हन और जितेन्द्र की खोज में शुरु कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, यह एक योजनाबद्ध धोखाधड़ी है। नकली विवाह के पीछे डकैती हो रही है।