कार दुर्घटना में घायल गायक राजबीर के स्वास्थ्य लाभ के लिए दिलजीत दोसांझ ने की प्रार्थना की अपील

By सुस्मिता दे, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Sep 30, 2025 16:46 IST

मोहालीः हिमाचल प्रदेश में पंजाबी गायक राजबीर जवंदा कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गायक के लिए दिलजीत दोसांझ ने हांगकांग कॉन्सर्ट के बीच में ही राजबीर के लिए सभी से प्रार्थना करने की अपील क। दिलजीत का वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिलजीत को कहते सुना गया है, 'कृपया हमारे प्रिय भाई राजबीर के लिए प्रार्थना करें। उनकी बाइक दुर्घटना हुई है। प्रार्थना बहुत शक्तिशाली होती है। वह जल्दी स्वस्थ हो जाएं और हमारे बीच फिर से लौट आएं। राजबीर बहुत मीठे और असाधारण इंसान हैं। मेरा विश्वास है कि आज तक किसी विवाद में नहीं फंसे और सभी से बहुत प्यार किया।' दिलजीत का यह वीडियो हांगकांग कॉन्सर्ट से वायरल हुआ है।'

सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में राजबीर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दुर्घटना के दिन ही राजबीर की सेहत का हाल जानने अस्पताल गए थे। राजबीर वर्तमान में मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

दुर्घटना के तीन दिन बीत चुके हैं। प्रारंभिक रूप से उनकी स्थिति चिंताजनक बताई गई थी। गायक को लाइफ सपोर्ट पर भी रखा गया था। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्ट पर नजर रख रही है।

Prev Article
पाकिस्तान को जासूसी जानकारी लीक करने के आरोप में हरियाणा का निवासी गिरफ्तार
Next Article
चारमीनार के पास विदेशी महिला का उत्पीड़न, वीडियो देखकर कार्रवाई कर रही है पुलिस

Articles you may like: