UNESCO की विश्व सांस्कृतिक धरोहर सूची में अब दीपावली भी, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

बुधवार, 10 दिसंबर को दीपावली को इस सूची में शामिल किया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By देवार्घ्य भट्टाचार्य, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Dec 10, 2025 16:12 IST

नयी दिल्लीः 2021 में दुर्गापूजा के बाद अब दीपावली को वैश्विक मान्यता । साल 2021 में पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा को UNESCO की विश्व सांस्कृतिक धरोहर सूची में मान्यता मिली थी। अब भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक- दीपावली को भी वही दर्जा प्राप्त हुआ है।दिल्ली में UNESCO की इंटर-गवर्नमेंटल कमिटी का 20वां सम्मेलन चल रहा है। यह सम्मेलन 8 दिसंबर से शुरू हुआ है और 13 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य विभिन्न सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान और उन्हें संरक्षित करने से जुड़ा है।


दीपावली को सूची में शामिल करने की घोषणाः बुधवार को दीपावली को सूची में शामिल किया गया। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा,-'दीपावली वास्तव में प्रकाश का त्योहार है। यह त्योहार उम्मीद, रोशनी और नई शुरुआत का प्रतीक है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा-'दीपावली हमारी संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दीपावली की यह स्वीकृति इस त्योहार को दुनिया भर में और लोकप्रिय बनाएगी।’

UNESCO की टिप्पणी: UNESCO ने कहा कि दीपावली प्रकाश, नई शुरुआत और शुभ की विजय का प्रतीक है। इस त्योहार में जाति, धर्म, भाषा-सभी भेद मिट जाते हैं और सभी लोग शामिल होते हैं। रंगोली, दीये और रंग-बिरंगी सजावट भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हैं, जो दीपावली को विशेष आयाम देते हैं।मार्ग अपनाना।' यह भावना भारत की सांस्कृतिक और प्राचीन आध्यात्मिक सोच से गहराई से जुड़ी है। UNESCO के 20वें सम्मेलन के दौरान इस आयोजन से विश्व सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल होने का महत्व बढ़ जाता है।

दिल्ली में ‘अकाल दीपावली’ का आयोजन: इस अवसर पर दिल्ली में ‘अकाल दीपावली’ का आयोजन किया गया। लालकिला इस कार्यक्रम का मुख्य स्थल बना। उच्च पदस्थ अधिकारी, सरकारी नेता और अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दीये जलाना और दीपावली से जुड़े विभिन्न पारंपरिक आयोजनों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। राजधानी के सभी प्रमुख भवनों को रोशनी से सजाए रखने का निर्देश भी सरकार ने दिया। सार्वजनिक स्थानों पर दीये जलाने और बिजली की सजावट करने के आदेश भी जारी किए गए, ताकि पूरे शहर में दीपावली जैसा वातावरण बना रहे।

दिल्ली सरकार की तैयारीः दिल्ली के सांस्कृतिक मंत्री कपिल शर्मा ने बताया-'दिल्ली में दीपावली का आयोजन सरकार कर रही है। कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। सभी सरकारी इमारतों को रोशन किया जाएगा और लालकिले पर भी दीये जलाए जाएंगे। पूरे शहर में दीपावली के विशेष बाजार लगाए गए हैं। दीपावली का मूल संदेश है-'अंधकार को दूर कर प्रकाश का

Prev Article
अभिषेक की मांग के 646 दिन बाद भी जारी नहीं हुआ ‘श्वेतपत्र’, मनरेगा और आवास योजना में बकाये को लेकर संसद परिसर में तृणमूल का प्रदर्शन
Next Article
मोदी, शाह और राहुल गांधी ने CIC, CVC नियुक्तियों को अंतिम रूप देने के लिए की बैठक

Articles you may like: