गोवाः नाइटक्लब के मालिकों के स्वामित्व वाले रोमियो लेन रेस्तरां का हिस्सा ढहाया गया

आज विध्वंस कार्रवाई से पहले गोवा पर्यटन के उप निदेशक धीरज वागले ने कहा कि हम समुद्र तट की ओर किए गए अतिक्रमण को ढहाएंगे। कुल 198 वर्ग मीटर क्षेत्र को तोड़ा जाएगा।

By डॉ. अभिज्ञात

Dec 09, 2025 19:24 IST

वगाटर (गोवा): गोवा के वगाटर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने मंगलवार को रोमियो लेन रेस्तरां के एक हिस्से को ढहा दिया। यह रेस्तरां गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के स्वामित्व में है, जो बर्च बाय रोमियो लेन के भी मालिक हैं, जहां रविवार को आग लगने की त्रासदी में 25 लोगों की जान चली गई थी।

आज विध्वंस कार्रवाई से पहले गोवा पर्यटन के उप निदेशक धीरज वागले ने कहा कि हम समुद्र तट की ओर किए गए अतिक्रमण को ढहाएंगे। कुल 198 वर्ग मीटर क्षेत्र को तोड़ा जाएगा। रविवार तड़के अरपोरा के एक नाइटक्लब में भीषण आग लग गई थी, जिससे भारी जनहानि हुई। घटना की जांच के लिए गोवा सरकार ने एक समिति का गठन किया है। इस बीच जांच में तेजी लाते हुए, राज्य पुलिस ने बर्च जो रोमियो लेन ब्रांड के तहत संचालित रेस्तरां-कम-क्लब के फरार मालिकों को ढूंढकर वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय शुरू कर दिया है।

गोवा पुलिस की उप महानिरीक्षक (DIG) वर्षा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि लूथरा भाइयों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है और उन्हें वापस लाने के लिए इंटरपोल तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की मदद ली जा रही है। घटना के दिन वे गोवा में भी मौजूद नहीं थे। व्यवसाय में सह-मालिक और साझेदार अजय गुप्ता को भी अभियुक्तों में शामिल किया गया है और अब उनके खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

ANI से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक दुर्घटना थी। पुलिस ने सभी मोर्चों पर तेजी से काम किया-शवों की पहचान, पोस्टमार्टम, परिवारों को अवशेष सौंपना और साथ ही समानांतर आपराधिक जांच चलाना। पुलिस आगामी पर्यटन सीज़न को देखते हुए रेस्तरां को सलाह और दिशानिर्देश जारी कर रही है तथा फुट पेट्रोलिंग कर रही है। DIG ने ANI को बताया कि आज सुबह आग की घटना में पांचवें अभियुक्त भरत को अंजुना पुलिस स्टेशन लाया गया। वह मालिकों की ओर से प्रतिष्ठान के दैनिक संचालन का प्रबंधन करता था।

Prev Article
'हम आयेंगे और तुम्हें ढूंढ निकालेंगे' : राहुल गांधी ने कहा-'चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाला क़ानून बदलेंगे'
Next Article
UNESCO की विश्व सांस्कृतिक धरोहर सूची में अब दीपावली भी, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

Articles you may like: