ODI रैंकिंग में रोहित-विराट का बड़ा मुकाबला, ‘किंग कोहली’ की लंबी छलांग

एक ही फ़ॉर्मेट में खेलने के बावजूद दोनों दिग्गज अपना फॉर्म बनाए हुए हैं।

By नवीन पाल, Posted by: रजनीश प्रसाद

Dec 10, 2025 16:23 IST

ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में अफ़गानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरज़ाई पहले स्थान पर हैं। उनके बाद क्रमशः जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा, अफ़गानिस्तान के मोहम्मद नबी, और चौथे स्थान पर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज़ हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई ODI सीरीज़ में विराट कोहली ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया। लगातार दो ODI सीरीज़ में उन्होंने खूब रन बनाए। इसी शानदार फॉर्म का उन्हें इनाम मिला कि ICC की ODI बल्लेबाज रैंकिंग में वह दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हालांकि रोहित शर्मा अब भी नंबर एक की जगह पर कायम हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में विराट ने कुल 302 रन बनाए, औसत 151 रन का रहा। रांची और रायपुर के दोनों मैचों में उन्होंने शतक लगाया। उनके जबरदस्त फ़ॉर्म को देखते हुए माना जा रहा था कि इस बार वे रैंकिंग में नंबर–1 पर पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

2021 में आखिरी बार विराट ICC ODI रैंकिंग में शीर्ष पर थे। उन्हें तब पाकिस्तान के बाबर आजम ने पीछे किया था। अब विराट दूसरे स्थान पर आ गए हैं और नंबर 1 के लिए उनकी टक्कर रोहित शर्मा से है। विराट के दूसरे स्थान पर आने से न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल और अफ़गानिस्तान के इब्राहिम ज़दरान एक–एक स्थान नीचे खिसक गए। शुभमन गिल पांंचवें स्थान पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर एक स्थान फिसल कर दसवें नंबर पर पहुंच गए। टॉप–10 के बाहर रहे के.एल. राहुल अब दो स्थान ऊपर उठकर 12वें नंबर पर हैं।

रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ, जबकि विराट के 773 पॉइंट्स हैं। दोनों भारतीय सितारों के बीच अंतर सिर्फ 8 अंक का है।

रैंकिंग में कुलदीप यादव की छलांग

विराट की तरह गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी भारत को बड़ी कामयाबी मिली हैः

कुलदीप यादव तीन स्थान ऊपर चढ़कर ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग में शीर्ष पर हैं अफ़गानिस्तान के रशीद खान जबकि दूसरे स्थान पर हैं इंग्लैंड के जॉफ्रा आर्चर। कुलदीप यादव ने हालिया ODI सीरीज़ में सबसे ज्यादा विकेट लिए- तीन मैच में 9 विकेट और उनकी इकोनॉमी थी 6.23।


ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में अफ़गानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरज़ाई पहले स्थान पर हैं। उनके बाद क्रमशः जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा, अफ़गानिस्तान के मोहम्मद नबी और चौथे स्थान पर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज़ हैं।

Prev Article
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
Next Article
दिनेश कार्तिक बने लंदन स्पिरिट के मेंटर और बैटिंग कोच

Articles you may like: