राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के बाद हेलीपैड धंसा, बैठ गया पहिया

हालांकि राष्ट्रपति इससे पहले ही हेलिकॉप्टर से नीचे उतर चुकी थीं।

By सायनी जोआरदार, Posed by डॉ.अभिज्ञात

Oct 22, 2025 13:17 IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर एक दुर्घटना का शिकार हो गया। जैसे ही हेलिकॉप्टर ने ज़मीन को छुआ, हेलीपैड का एक हिस्सा टूट गया और हेलिकॉप्टर का पहिया असंतुलित होकर धंस गया। हालांकि, इससे पहले ही राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर से उतर चुकी थीं। यह घटना बुधवार सुबह केरल के प्रमोदम में हुई।

राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला के अय्यप्पा मंदिर जा रही थीं। सुबह 9:05 बजे उनका हेलिकॉप्टर सुरक्षित रूप से हेलीपैड पर उतरा। लेकिन राष्ट्रपति के नीचे उतरते ही कंक्रीट से बना हेलीपैड अचानक धंस गया।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति के आगमन से कुछ घंटे पहले ही प्रमोदम इंडोर स्टेडियम में यह हेलीपैड बनाया गया था। दरअसल राष्ट्रपति को नीलक्कल में उतरना था, लेकिन खराब मौसम के कारण अंतिम समय में यह निर्णय बदलना पड़ा। प्रमोदम में हेलिकॉप्टर के पहिए धंसने के बाद दमकल और पुलिस बल की मदद से हेलिकॉप्टर को सीधा कर निकाला गया। उसे हाथ से धक्का देकर सीधा करना पड़ा। इस बीच, राष्ट्रपति सड़क मार्ग से अपनी यात्रा के लिए रवाना हो गईं।

Prev Article
भारत ने अफगानिस्तान में अपने तकनीकी मिशन को दूतावास का दर्जा दिया
Next Article
Red Fort Blast: हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर समेत तीन हिरासत में, विश्वविद्यालय पर दो FIR दर्ज

Articles you may like: