🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजनीति में न होता तो एयरोस्पेस में कर रहा होता काम, मैं पायलट हूं, पिता और चाचा भी थे पायलट: राहुल गांधी

टेक्नोपार्क कार्यक्रम में राहुल ने कहा-'सिर्फ राजनेता, टेक्नोक्रेट या इंजीनियर कहना सीमित परिभाषा'

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 07, 2026 19:08 IST

तिरुवनंतपुरमः केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि यदि वे राजनीति में नहीं होते तो संभवतः एयरोस्पेस क्षेत्र में उद्यमिता कर रहे होते। यहां टेक्नोपार्क में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संवाद के दौरान पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते समय राहुल ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि बहुत से लोग उन्हें एक राजनेता के रूप में परिभाषित करते हैं, लेकिन वास्तव में वे और भी कई काम करते हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने कहा कि उनके विचार में किसी को राजनेता, टेक्नोक्रेट, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ या इंजीनियर कहना सीमित करने वाली परिभाषाएँ हैं। उन्होंने कहा, “अगर मैं किसी राजनीतिक संगठन के लिए काम नहीं कर रहा होता तो शायद मैं एयरोस्पेस क्षेत्र उद्यमिता कर रहा होता। मैं एक पायलट हूँ। मेरे पिता भी पायलट थे और मेरे चाचा भी। इसलिए हमारे परिवार में यह थोड़ा-सा रुझान रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें हर चीज़ के बारे में जिज्ञासु होना चाहिए। हर चीज़ के प्रति खुला मन रखना चाहिए और तभी आप विभिन्न बातों को जोड़ना शुरू करते हैं।”

Prev Article
ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर तृणमूल भी करेगी हस्ताक्षर, भाजपा ने जारी किया व्हिप; बजट सत्र में बढ़ सकता है टकराव

Articles you may like: