जाजपुर: ओडिशा के जाजपुर जिले के जाखापुरा स्टेशन के पास न्यू जलपाईगुड़ी–चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे हुई। ट्रेन की एक एसी कोच और एक अनारक्षित कोच पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
रेलवे प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।