🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

LIVELive : US-Israel Iran War : पश्चिम एशिया में बजा युद्ध का बिगुल, तीन देशों में भीषण संघर्ष

देश, दुनिया, खेल, राज्य और मनोरंजन की खबरों के लिए रखें नजर

By Moumita Bhattacharya

Feb 28, 2026 23:28 IST
2026-03-01 02:35

खामेनेई की मौत की खबर पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान के पहली पंक्ति के कई नेताओं की मौत हो चुकी है। एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह दावा किया है। वहीं एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में खामेनेई की मौत को लेकर उठे दावे के बारे में ट्रंप ने कहा कि मैंने काफी लोगों के साथ बात की है। हमें लगता है कि यह सच्ची खबर है।

2026-03-01 02:15

ममदानी ने की ईरान पर हमले की कड़ी आलोचना

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम की कड़ी आलोचना की। उनका दावा है कि अमेरिका और इजरायल के इस हमले में वास्तव में दखलंदाजी वाली मानसिकता का सबूत है। शहर में बमबारी करना, आम नागरिकों की हत्या करना, फिर से युद्ध जैसे हालात पैदा करना - अमेरिकी नागरिक यह नहीं चाहते हैं। सरकार बदलने के लिए युद्ध नहीं चाहते हैं। वे शांति चाहते हैं।

2026-03-01 02:10

अमेरिका में ही किया गया ईरान पर हमले का कड़ा विरोध

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्रंप प्रशासन के आदेश पर ईरान पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा है, 'डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को एक ऐसे युद्ध की तरफ खींच कर लेकर जा रहे हैं जो अमेरिका के आम नागरिक नहीं चाहते हैं। ईरान में सरकार बदलने के लिए इस युद्ध की मैं विरोधी हूं। सिर्फ ट्रंप युद्ध चाहते हैं इसलिए हमारी सेना का नुकसान किया जा रहा है।'

2026-03-01 02:01

ईरान का हमला बर्दास्त नहीं करेगी अमेरिका सेना : ट्रंप का दो टूक

अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्पष्ट संदेश है कि ईरान का हमला अमेरिकी सेना बर्दास्त नहीं करेगी।

2026-03-01 01:56

इराक के बगदाद में ईरान के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन

ईरान के समर्थन में इराक के बगदाद में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। एपी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के विरोध में बगदाद के ग्रीन ज़ोन के पास सैकड़ों नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अली खामेनेई, ईरान के मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी, मारे जा चुके हिजबुल्लाह नेता हसन नजराल्लहर की फोटो के साथ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस के साथ कई बार झड़प भी हो चुकी है।

2026-03-01 01:40

ईरान सरकार का क्या है बयान?

ईरान सरकार नियंत्रित मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खामेनेई के ऑफिस की ओर से दावा किया गया है कि दुश्मन खेमा मानसिक युद्ध का सहारा ले रहा है। सबको सावधान रहने की जरूरत है।

2026-03-01 01:37

क्या सच में मारे गए हैं खामेनेई?

खामेनेई की मौत हो चुकी है और उनका शव भी बरामद कर लिया गया है। रॉयटर्स के पास यही दावा किया है इजरायली प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने। हालांकि ईरान की ओर से ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

2026-03-01 01:35

'मारा गया है खामेनेई' अपने दावे पर अड़ा इजरायल

इजरायल का दावा है कि ईरान के सर्वोच्य धार्मिक नेता खामेनेई की मौत हो गयी है। टाइम्स ऑफ इजरायल सूत्रों के मुताबिक इजरायल की कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनका शव तक बरामद करने का दावा किया है।

2026-03-01 01:24

पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी परिस्थिति को लेकर EU बैठक करेगा

पश्चिम एशिया की परिस्थिति को लेकर यूरोपियन यूनियन विचार-विमर्श करेगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 27 देशों का संगठन रविवार को वर्चुअल बैठक करेगा।

2026-03-01 01:15

ईरान पर हुए हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

'ईरान पर जैसे हमला किया गया उससे हुए नुकसान की भरपाई करने में ईरान को कई सालों का समय लग जाएगा', अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा।

2026-03-01 01:10

हुथी विद्रोही संगठन ने ईरान के साथ खड़े होने का दिया संदेश

युद्ध जैसी परिस्थिति में ईरान के साथ खड़े होने का संदेश दिया है हुथी विद्रोही संगठन ने। यमन के हुथी विद्रोही संगठन के नेता अब्दुल मलिक अल-हुथी ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में ईरान के साथ खड़े रहेंगे। एपी की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके लिए कई तरह से 'एक्शन' लेने का संदेश भी उन्होंने दिया है।

2026-03-01 01:08

UAE ने देश के सभी नागरिकों से घरों में रहने की अपील की

संयुक्त अरब अमीरात ने देश के सभी नागरिकों और निवासियों से घरों में रहने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ईरान के मिसाइल हमले का लक्ष्य बनने के बाद ही सभी नागरिकों और निवासियों के मोबाइल पर यह संदेश भेजा गया है।

2026-03-01 01:05

हमले में खामेनेई के परिवार के सदस्यों की हुई मौत?

ईरान की मीडिया का दावा है कि हमले में खामेनेई के दामाद समेत परिवार के सदस्यों की मौत हो गयी है। इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्य नेता अयातुल्लाह खामेनेई को बड़ा व्यक्तिगत नुकसान उठाना पड़ा है। तेहरान सिटी काउंसिल के एक सदस्य को संबोधित कर यंग जर्नलिस्ट क्लब ने बताया कि हमले में खामेनेई ने अपने दामाद और पुत्रवधु को खो दिया है।

2026-03-01 01:02

पश्चिम एशिया के राष्ट्रनेताओं से डोनाल्ड ट्रंप ने की बात

मीडिया का दावा है कि सउदी अरब, कतर, संयुर्क अरब अमीरात के राष्ट्रनेताओं के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बात की है। ट्रंप ने नैटो के सेक्रेटरी जनरल के साथ भी बात की है। ह्वाईट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के हवाले से यह जानकारी मिली है।

2026-03-01 00:55

इजरायली सेना ने देश में जारी किया अलर्ट

इजरायली सेना ने देशभर में अलर्ट जारी किया है। यरुशलम के ओल्ड सिटी में सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। कई ऑफिसों और स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

2026-03-01 00:53

जीवित हैं खामेनेई : ईरान के विदेश मंत्री

ईरान के सर्वोच्य धार्मिक नेता खामेनेई जीवित हैं। यह दावा किया है ईरान के विदेश मंत्री ने।

2026-03-01 00:50

ईरान के विदेश मंत्री ने UN को लिखा पत्र

ईरान पर हमला करने की निंदा करते हुए विदेश मंत्री अब्बास अरघचिर ने UN को पत्र लिखा है। ईरान पर हमला करके शांति को भंग किया गया है। UN को लिखे पत्र में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गयी है।

2026-03-01 00:47

इजरायल के नागरिकों से नेतन्याहू ने सड़क पर उतरकर सरकार गिराने का आह्वान किया

ईरान के नागरिकों से सड़क पर उतरकर खामेनेई सरकार को गिरा देने का आह्वान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया है। इजरायल का दावा है कि ईरान पर हमला करके उन्हें यह मौका दिया गया है।

2026-03-01 00:44

जीवित नहीं हैं खामेनेई : नेतन्याहू

खामेनेई जीवित नहीं है - यह दावा किया है इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने। खामेनेई के जीवित न रहने के पक्ष में कई सबूत मिलने का नेतन्याहू ने दावा किया है।

2026-03-01 00:41

वायरल वीडियो को लेकर दुबई की मीडिया का दावा

युद्ध जैसी परिस्थिति में दुबई में पुराने अग्निकांड का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यह दावा दुबई की एक मीडिया ऑफिस की ओर से X हैंडल पर किया गया है। बताया गया है कि वर्तमान परिस्थिति के साथ मिलता-जुलता वीडियो शेयर किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा रखने का संदेश दिया गया है।

2026-03-01 00:38

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कर रहे संबोधित

अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान की युद्ध जैसी परिस्थिति को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संबोधित कर रहे हैं।

2026-03-01 00:35

कतर के रास्ते पर गिरा ईरान का मिसाइल

कतर के रास्ते पर ईरान का मिसाइल गिरा। इसके बाद ही कड़े शब्दों में कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरान को चेतावनी दी। कतर की सरकार ने दावा किया कि ईरान ने हमला करके वहां की सार्वभौमिकता को नष्ट किया है।

2026-03-01 00:31

ईरान के हमले के बाद बुर्ज खलीफा को खाली करवाया गया?

दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा विश्व की सबसे ऊंची इमारत है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दुबई में ईरान द्वारा हमला करने के बाद ही बुर्ज खलीफा को खाली कर दिया गया है। पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर ईरान ने मिसाइल से हमला शुरू किया है।

2026-03-01 00:24

एस जयशंकर के साथ ईरान के विदेश मंत्री ने की बात

शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघचिर (Iranian Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi) के साथ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बात की। पश्चिम एशिया की घटना को लेकर उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करने का संदेश भी दिया।

2026-03-01 00:06

विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाया गया निशाना!

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास एक जगह पर विस्फोट होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह वीडियो सच है या नहीं अथवा इस विस्फोट की वजह से बुर्ज खलीफा को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

वायरल वीडियो

2026-03-01 00:00

इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में नागरिकों से शांत रहने और सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है - +972-547520711, +972- 543278392।

2026-02-28 23:46

पश्चिम एशिया के संघर्ष पर है भारत की नजर - विदेश मंत्रालय

शनिवार की सुबह से तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से हमला किया। इस हमले का पलटवार करते हुए ईरान ने संयुक्त अरब अमिरात के अबुधाबी, दुबई, कतर, दोहा और सउदी अरब के रियाध पर हमला कर दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि युद्ध की परिस्थिति पर नजर रखी गयी है। संबंधित देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को भी चेतावनी दी गयी है।

2026-02-28 23:38

इजरायल के हमले में ईरान के रक्षामंत्री का निधन? संयुक्त राष्ट्र की आपातकालिन बैठक

कई अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के रक्षा मंत्री अजिज नासिरजादा की इजरायल के हमले में मौत हो गयी है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पकपुर की मौत का दावा भी किया जा रहा है। संघर्षविराम के लिए संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने आपातकालिन बैठक की बुलायी है।

2026-02-28 23:35

होर्मूज़ प्रणाली से ईरान ने बंद की मालवाही जहाज की आवाजाही

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज प्रणाली को बंद करने का फैसला किया है। होर्मुज प्रणाली के बंद होने से दुनिया भर में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में रुकावट आने की उम्मीद है।

2026-02-28 23:31

दुबई के पाम जुमेराह में लगी भीषण आग, 4 घायल

दुबई के प्रसिद्ध पाम जुमेराह में भीषण आग लग गयी है। इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। प्रत्येक घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी दुबई की सीविल डिफेंस प्रशासन की ओर से दी गयी है। दुबई सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही आपतकालिन तत्परता के साथ बचाव दल को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

2026-02-28 23:22

उड़ान रद्द, दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पी.वी. सिंधु

ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए बर्मिंघम जाने के रास्ते में दुबई एयरपोर्ट पर ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ी पी.वी. सिंधु फंस गयी है। ईरान के हमले की वजह से एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इस वजह से वह एयरपोर्ट पर ही फंस गयी हैं। अपने इंस्टाग्राम से एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर कर सिंधु ने लिखा है, 'अगला आदेश आने तक सभी फ्लाइट रद्द।'

Prev Article
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 20 की मौत, कई की हालत नाजुक
Next Article
‘हम चिंतित हैं’, ईरान के विदेश मंत्री से जयशंकर की बातचीत, कूटनीतिक समाधान का संदेश

Articles you may like: