🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

होली के उत्सव पर अतिरिक्त ट्रेनें, टिकट को लेकर अब नहीं होगी मारामारी?

होली के माहौल में, रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने और सेवा सुचारु रखने के लिए यह फैसला लिया है।

By अभिरुप दत्त, Posted by: प्रियंका कानू

Feb 27, 2026 22:21 IST

नई दिल्ली: सियालदह डिवीजन ने होली के अवसर पर कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इस डिवीजन के अंतर्गत सियालदह और कोलकाता स्टेशन से 9 जोड़ी विशेष ट्रेनें इस अवधि में चलाई जाएंगी। होली के माहौल में रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने और सेवा सुचारु रखने के लिए यह निर्णय लिया है रेलवे ने।

बिहार और उत्तर प्रदेश रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी:-

03183/03184 (सियालदह–मधुबनी)

हर शनिवार सियालदह से और सोमवार मधुबनी से चलेगी। 28 फरवरी तथा 2, 7 और 9 मार्च को यह ट्रेन चलेगी।

03131/03132 (सियालदह–गोरखपुर)

सोमवार और गुरुवार सियालदह से चलेगी। बुधवार और शनिवार गोरखपुर से चलेगी।


कोलकाता–मधुबनी रूट पर और 2 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी:-

03185/03186

शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएंगी

03187/03188

मंगलवार और गुरुवार को चलाई जाएंगी।


उत्तर बंगाल के यात्रियों के लिए ट्रेन:-

03129/03130 (कोलकाता–एनजेपी)

28 फरवरी और 2 मार्च को चलेगी।

03101/03102 (सियालदह–मालतिपतपुर)

हर शुक्रवार सियालदह से और हर रविवार मालतिपतपुर से चलेगी। 27 फरवरी से 22 मार्च तक संचालन होगा।


असम और उत्तराखंड के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी:-

05932/05931 (डिब्रूगढ़–कोलकाता)

23 फरवरी, 2 मार्च और 9 मार्च को चलेगी।

04312/04311 (ऋषिकेश–कोलकाता)

28 फरवरी और 4 मार्च को चलेगी।

05059/05060 (कोलकाता–लालकुआं)

मार्च के हर शनिवार कोलकाता से और हर गुरुवार लालकुआं से चलेगी।

Prev Article
न्याय व्यवस्था "भ्रष्ट" किसने लिखा? NCERT की किताब के विशेषज्ञ पैनल में खुद एक वकील भी थे

Articles you may like: