ईरान सरकार का क्या है बयान?
ईरान सरकार नियंत्रित मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खामेनेई के ऑफिस की ओर से दावा किया गया है कि दुश्मन खेमा मानसिक युद्ध का सहारा ले रहा है। सबको सावधान रहने की जरूरत है।
2026-03-01 01:37क्या सच में मारे गए हैं खामेनेई?
खामेनेई की मौत हो चुकी है और उनका शव भी बरामद कर लिया गया है। रॉयटर्स के पास यही दावा किया है इजरायली प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने। हालांकि ईरान की ओर से ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
2026-03-01 01:35'मारा गया है खामेनेई' अपने दावे पर अड़ा इजरायल
इजरायल का दावा है कि ईरान के सर्वोच्य धार्मिक नेता खामेनेई की मौत हो गयी है। टाइम्स ऑफ इजरायल सूत्रों के मुताबिक इजरायल की कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनका शव तक बरामद करने का दावा किया है।
2026-03-01 01:24पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी परिस्थिति को लेकर EU बैठक करेगा
पश्चिम एशिया की परिस्थिति को लेकर यूरोपियन यूनियन विचार-विमर्श करेगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 27 देशों का संगठन रविवार को वर्चुअल बैठक करेगा।
2026-03-01 01:15ईरान पर हुए हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
'ईरान पर जैसे हमला किया गया उससे हुए नुकसान की भरपाई करने में ईरान को कई सालों का समय लग जाएगा', अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा।
2026-03-01 01:10हुथी विद्रोही संगठन ने ईरान के साथ खड़े होने का दिया संदेश
युद्ध जैसी परिस्थिति में ईरान के साथ खड़े होने का संदेश दिया है हुथी विद्रोही संगठन ने। यमन के हुथी विद्रोही संगठन के नेता अब्दुल मलिक अल-हुथी ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में ईरान के साथ खड़े रहेंगे। एपी की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके लिए कई तरह से 'एक्शन' लेने का संदेश भी उन्होंने दिया है।
2026-03-01 01:08UAE ने देश के सभी नागरिकों से घरों में रहने की अपील की
संयुक्त अरब अमीरात ने देश के सभी नागरिकों और निवासियों से घरों में रहने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ईरान के मिसाइल हमले का लक्ष्य बनने के बाद ही सभी नागरिकों और निवासियों के मोबाइल पर यह संदेश भेजा गया है।
2026-03-01 01:05हमले में खामेनेई के परिवार के सदस्यों की हुई मौत?
ईरान की मीडिया का दावा है कि हमले में खामेनेई के दामाद समेत परिवार के सदस्यों की मौत हो गयी है। इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्य नेता अयातुल्लाह खामेनेई को बड़ा व्यक्तिगत नुकसान उठाना पड़ा है। तेहरान सिटी काउंसिल के एक सदस्य को संबोधित कर यंग जर्नलिस्ट क्लब ने बताया कि हमले में खामेनेई ने अपने दामाद और पुत्रवधु को खो दिया है।
2026-03-01 01:02पश्चिम एशिया के राष्ट्रनेताओं से डोनाल्ड ट्रंप ने की बात
मीडिया का दावा है कि सउदी अरब, कतर, संयुर्क अरब अमीरात के राष्ट्रनेताओं के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बात की है। ट्रंप ने नैटो के सेक्रेटरी जनरल के साथ भी बात की है। ह्वाईट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के हवाले से यह जानकारी मिली है।
2026-03-01 00:55इजरायली सेना ने देश में जारी किया अलर्ट
इजरायली सेना ने देशभर में अलर्ट जारी किया है। यरुशलम के ओल्ड सिटी में सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। कई ऑफिसों और स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।
2026-03-01 00:53जीवित हैं खामेनेई : ईरान के विदेश मंत्री
ईरान के सर्वोच्य धार्मिक नेता खामेनेई जीवित हैं। यह दावा किया है ईरान के विदेश मंत्री ने।
2026-03-01 00:50ईरान के विदेश मंत्री ने UN को लिखा पत्र
ईरान पर हमला करने की निंदा करते हुए विदेश मंत्री अब्बास अरघचिर ने UN को पत्र लिखा है। ईरान पर हमला करके शांति को भंग किया गया है। UN को लिखे पत्र में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गयी है।
2026-03-01 00:47इजरायल के नागरिकों से नेतन्याहू ने सड़क पर उतरकर सरकार गिराने का आह्वान किया
ईरान के नागरिकों से सड़क पर उतरकर खामेनेई सरकार को गिरा देने का आह्वान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया है। इजरायल का दावा है कि ईरान पर हमला करके उन्हें यह मौका दिया गया है।
2026-03-01 00:44जीवित नहीं हैं खामेनेई : नेतन्याहू
खामेनेई जीवित नहीं है - यह दावा किया है इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने। खामेनेई के जीवित न रहने के पक्ष में कई सबूत मिलने का नेतन्याहू ने दावा किया है।
2026-03-01 00:41वायरल वीडियो को लेकर दुबई की मीडिया का दावा
युद्ध जैसी परिस्थिति में दुबई में पुराने अग्निकांड का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यह दावा दुबई की एक मीडिया ऑफिस की ओर से X हैंडल पर किया गया है। बताया गया है कि वर्तमान परिस्थिति के साथ मिलता-जुलता वीडियो शेयर किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा रखने का संदेश दिया गया है।
2026-03-01 00:38इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कर रहे संबोधित
अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान की युद्ध जैसी परिस्थिति को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संबोधित कर रहे हैं।
2026-03-01 00:35कतर के रास्ते पर गिरा ईरान का मिसाइल
कतर के रास्ते पर ईरान का मिसाइल गिरा। इसके बाद ही कड़े शब्दों में कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरान को चेतावनी दी। कतर की सरकार ने दावा किया कि ईरान ने हमला करके वहां की सार्वभौमिकता को नष्ट किया है।
2026-03-01 00:31ईरान के हमले के बाद बुर्ज खलीफा को खाली करवाया गया?
दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा विश्व की सबसे ऊंची इमारत है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दुबई में ईरान द्वारा हमला करने के बाद ही बुर्ज खलीफा को खाली कर दिया गया है। पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर ईरान ने मिसाइल से हमला शुरू किया है।
2026-03-01 00:24एस जयशंकर के साथ ईरान के विदेश मंत्री ने की बात
शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघचिर (Iranian Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi) के साथ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बात की। पश्चिम एशिया की घटना को लेकर उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करने का संदेश भी दिया।
2026-03-01 00:06विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाया गया निशाना!
ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास एक जगह पर विस्फोट होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह वीडियो सच है या नहीं अथवा इस विस्फोट की वजह से बुर्ज खलीफा को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
वायरल वीडियो
इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी
इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में नागरिकों से शांत रहने और सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है - +972-547520711, +972- 543278392।
2026-02-28 23:46पश्चिम एशिया के संघर्ष पर है भारत की नजर - विदेश मंत्रालय
शनिवार की सुबह से तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से हमला किया। इस हमले का पलटवार करते हुए ईरान ने संयुक्त अरब अमिरात के अबुधाबी, दुबई, कतर, दोहा और सउदी अरब के रियाध पर हमला कर दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि युद्ध की परिस्थिति पर नजर रखी गयी है। संबंधित देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को भी चेतावनी दी गयी है।
2026-02-28 23:38इजरायल के हमले में ईरान के रक्षामंत्री का निधन? संयुक्त राष्ट्र की आपातकालिन बैठक
कई अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के रक्षा मंत्री अजिज नासिरजादा की इजरायल के हमले में मौत हो गयी है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पकपुर की मौत का दावा भी किया जा रहा है। संघर्षविराम के लिए संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने आपातकालिन बैठक की बुलायी है।
2026-02-28 23:35होर्मूज़ प्रणाली से ईरान ने बंद की मालवाही जहाज की आवाजाही
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज प्रणाली को बंद करने का फैसला किया है। होर्मुज प्रणाली के बंद होने से दुनिया भर में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में रुकावट आने की उम्मीद है।
2026-02-28 23:31‚¨ Just IN ‚¨
‚ Megh Updates ‚¨ (@MeghUpdates) February 28, 2026
An Iranian attack HIT the Palm Hotel & Resort‚ in Dubai ‚¤‚¯ pic.twitter.com/0AtWJzbQrG
दुबई के पाम जुमेराह में लगी भीषण आग, 4 घायल
दुबई के प्रसिद्ध पाम जुमेराह में भीषण आग लग गयी है। इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। प्रत्येक घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी दुबई की सीविल डिफेंस प्रशासन की ओर से दी गयी है। दुबई सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही आपतकालिन तत्परता के साथ बचाव दल को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
2026-02-28 23:22उड़ान रद्द, दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पी.वी. सिंधु
ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए बर्मिंघम जाने के रास्ते में दुबई एयरपोर्ट पर ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ी पी.वी. सिंधु फंस गयी है। ईरान के हमले की वजह से एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इस वजह से वह एयरपोर्ट पर ही फंस गयी हैं। अपने इंस्टाग्राम से एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर कर सिंधु ने लिखा है, 'अगला आदेश आने तक सभी फ्लाइट रद्द।'