बन रहा है नया चक्रवात, ओडिशा में हाई अलर्ट, मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह

27 अक्टूबर से 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

By डॉ.अभिज्ञात

Oct 25, 2025 09:13 IST

भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात बन रहा है, जिसकी वजह से ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 अक्टूबर से राज्य में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि चक्रवात सीधे ओडिशा से नहीं टकराएगा, लेकिन इसके असर से तेज़ हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य, जल संसाधन, ऊर्जा और कृषि विभाग को पहले से अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील है कि घबराएं नहीं और सरकार के निर्देशों का पालन करें।देने के लिए कहा गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है, लेकिन ओडिशा में भी बारिश और हवाओं का असर रहेगा। 27 से 29 अक्टूबर तक ओडिशा के तटीय और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है। 27 अक्टूबर से 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोर्मा मोहंती ने बताया कि चक्रवात बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दूसरी ओर, तूतीकोरिन में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने मछुआरों को तट पर ही रहने की सलाह दी है। जो नावें समुद्र में हैं, उन्हें तुरंत वापस लौटने को कहा गया है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को भी समुद्र तट से दूर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान

Prev Article
त्यौहार खत्म होते ही पाक सीमा पर तीनों सेनाओं का त्रिशूल, भारतीय सेना करेगी युद्धाभ्यास, अस्वाभाविक नोटाम जारी
Next Article
Red Fort Blast: हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर समेत तीन हिरासत में, विश्वविद्यालय पर दो FIR दर्ज

Articles you may like: