आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत की आशंका

हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

By कौशिक दत्त, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 24, 2025 08:29 IST

बेंगलुरुः एक मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद एक निजी बस में आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आशंका है कि उनमें से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा शुक्रवार तड़के आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर के पास हुआ।

सूत्रों के अनुसार, यह निजी बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। कुरनूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर बस की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इसके तुरंत बाद बस में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि कुछ यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान की एक बस में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी। उसके तुरंत बाद यह घटना हुई है।

इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

Prev Article
युवाओं को बुजुर्गों से 'जंगल राज' की कहानियां सुननी चाहिए, मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
Next Article
बिहार चुनाव के बाद मोदी का कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला, राहुल गांधी को ‘नामदार’ कहकर तंज कसा

Articles you may like: