खजूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए दो रोस्टेड खजूर और भी ज्यादा लाभकारी माने जाते हैं। खजूर को स्वभाव से गर्म तासीर वाला भोजन माना जाता है। सर्दियों में यह शरीर का तापमान बनाए रखने, ऊर्जा बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में बेहद असरदार होता है। रोस्ट करने से खजूर और भी आसानी से पच जाता है और इसमें मौजूद विटामिन व खनिज तत्व शरीर में तेजी से अवशोषित होते हैं।
रोज रात दो रोस्टेड खजूर खाने से क्या फायदे होते हैं?
ऊर्जा बढ़ाता है:
खजूर में मौजूद प्राकृतिक ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। रात में दो रोस्टेड खजूर खाने से सुबह तक एनर्जी लेवल बना रहता है और थकान कम महसूस होती है।
पाचन में सुधार करता है:
रोस्टेड खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें रात में नियमित रूप से खाने से फायदा मिल सकता है।
नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है:
खजूर में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन के निर्माण में मदद करता है। इससे गहरी और अच्छी नींद आने में सहायता मिलती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है:
रोस्टेड खजूर में विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं। बुखार, सर्दी और वायरल संक्रमण के समय यह विशेष रूप से लाभकारी होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है:
इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखते हैं। बुजुर्गों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है।
सर्दियों में खजूर क्यों जरूरी है ?
शरीर को गर्म रखता है:
सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे पड़ना, सुस्ती और थकान बढ़ जाती है। खजूर की गर्म तासीर शरीर के अंदरूनी तापमान को बनाए रखने में मदद करती है।
रक्त संचार बेहतर करता है:
ठंड के मौसम में रक्त संचार धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। रोस्टेड खजूर में मौजूद पोटैशियम रक्त संचार को बेहतर बनाता है।
इम्युनिटी मजबूत करता है:
सर्दियों में सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा ज्यादा रहता है। खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट वायरस से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर के लिए एक सुरक्षा कवच बनाते हैं।
त्वचा को स्वस्थ रखता है:
ठंड में त्वचा रूखी हो जाती है। खजूर में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
खाने का सही तरीका:-
दो खजूर को सूखी कड़ाही में 2 से 3 मिनट तक हल्का गर्म करें। रोस्ट होने पर इनका स्वाद बढ़ जाता है और ये आसानी से पचते हैं। रात को सोने से लगभग 30 मिनट पहले दो रोस्टेड खजूर गर्म दूध के साथ लेने से नींद अच्छी आती है। अगर किसी को लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या है, तो वे सिर्फ रोस्टेड खजूर भी खा सकते हैं।