जापान में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में सोमवार को रिक्टर स्केल पर 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। उत्तर-पश्चिमी तट पर तीन मीटर ऊंची लहरों की आशंका है। भूकंप का केंद्र मिसावा शहर से 73 किलोमीटर दूर था।

By कौशिक भट्टाचार्य, Posted by: लखन भारती

Dec 08, 2025 21:44 IST

टोक्यो: जापान में सोमवार को भूकंप के भीषण झटके से कांप उठा। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस कारण जापान के उत्तर-पश्चिमी तट पर तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी आ सकती है। मछुआरों और छोटी बोट को तुरंत समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने क्या बताया

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप 14:15 (UTC) पर 53.1 km की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया। इसका केंद्र उत्तरी जापान के शहर मिसावा से 73 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। खबर है कि यह अमोरी और होक्काइडो के तट पर आया, जिससे इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया। अलर्ट 3 मीटर तक ऊंची सुनामी के लिए जारी किया गया था।

जुलाई में भी आया था जापान में भीषण भूकंप

इससे पहले, इस साल जुलाई में, दक्षिण-पश्चिमी जापान के एक दूर के द्वीप पर 5.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र कागोशिमा में टोकारा द्वीप श्रृंखला के तट पर था, लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

Prev Article
पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई चुनौती बर्दाश्त नहींः CDF मुनीर
Next Article
वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदेगा नेटफ्लिक्स, इस डील को खतरनाक क्यों माना जा रहा ?

Articles you may like: