🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरान का बड़ा हमला! इजरायल के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, पास ही अडानी का पोर्ट

भूमध्यसागर के तट पर मौजूद हाईफा रिफाइनरी को मिसाइलों से निशाना बनाया गया।

इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। शनिवार की देर रात को भूमध्यसागर के तट पर मौजूद हाईफा रिफाइनरी को मिसाइलों से निशाना बनाया गया। एक के बाद एक कई मिसाइल के हमले से यह तेल शोधनागार पूरी तरह से तबाह हो गया है।

बताया जाता है कि इसी तेल रिफाइनरी से इजरायल में 50 से 60 प्रतिशत तेल की आपूर्ति की जाती है। इस वजह से माना जा रहा है कि ईरान के इस हमले की वजह से इजरायल को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि हाईफा रिफाइनरी के पास ही हाईफा पोर्ट भी मौजूद है जिसमें अडानी समूह की हिस्सेदारी भी है।

बता दें, तेल रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स उप-सागरीय इलाके में सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां तेल शोधन की जिम्मेदारी बेजान समूह की है। ईंधन के साथ-साथ प्लास्टिक से कच्चे माल, रसायनीक व अन्य पेट्रोकेमिकल सामग्रियों का उत्पादन भी किया जाता है। दावा किया जाता है कि इस रिफाइनरी में दैनिक करीब 1,97,000 बैरल अपरिशोधित तेल के शोधन की क्षमता है। शनिवार की रात को ही यहां ईरान ने एक के बाद एक कई मिसाइलों से हमला बोला जिसकी वजह से पूरा इलाका तबाह हो गया।

हाईफा तेल रिफाइनरी के कुछ वीडियो तेहरान टाइम्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ईरान के कई तेल रिफाइनरी पर इजरायल ने हमला किया था। इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का दावा है कि शनिवार को किया गया हमला उन्हीं हमलों का बदला था। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेस्कियन के हवाले से कहा जा रहा है कि इजरायल और अमेरिका के हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा। हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

हालांकि ईरान के हमले को लेकर अभी तक इजरायल ने कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन रॉयटर्स की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार की देर रात को हाईफा में अचानक सायरन बजने लगे। वहीं इजरायल ने बताया है कि तेहरान के कई तेल रिफाइनरी पर हमला किया गया है। तेलरान और अलबोर्ज इलाके में चार तेल डीपो और एक पेट्रोलियम उत्पाद परिवहन केंद्र को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

हाईफा तेल रिफाइनरी के पास ही पोर्ट है। वर्ष 2023 में इजरायल के गैडोट समूह के साथ संयुक्त रूप से इस पोर्ट का अडानी समूह ने अधिग्रहण किया था। इस पोर्ट पर उनका करीब 70 प्रतिशत शेयर है। बताया जाता है कि रिफाइनरी से इसी पोर्ट के माध्यम से पश्चिम एशिया में तेल का निर्यात किया जाता है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि ईरान के हमले की वजह से पोर्ट पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है। गौरतलब है कि पिछले साल जून में भी हाईफा तेल रिफाइनरी पर ईरान ने हमला किया था। उस हमले में 3 लोगों की मौत हो गयी थी और काफी लोग घायल भी हुए थे। हमले के बाद कई महीनों तक रिफाइनरी को बंद भी रखना पड़ गया था। अब एक बार फिर से रिफाइनरी पर ईरान ने हमला किया है जिसमें रिफाइनरी के व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त होने की आशंका जतायी जा रही है।

Prev Article
न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के घर के सामने विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर किया गया बम से हमला! 2 गिरफ्तार
Next Article
ईरानी ड्रोन ने बहरीन में जलशोधन संयंत्र को नुकसान पहुंचाया

Articles you may like: