लक्मे की संस्थापक व रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का 95 वर्ष की आयु में निधन

शनिवार को कोलाबा के कैथिड्रल ऑफ द होली नेम चर्च में सिमोन के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।

By देबार्घ्य भट्टाचार्य, Posed by डॉ.अभिज्ञात

Dec 05, 2025 12:59 IST

मुंबईः काफी दिनों से अस्वस्थ रहने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में टाटा ट्रस्ट के मौजूदा चेयरमैन नोएल टाटा की मां तथा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह अस्पताल में ही उनका देहांत हो गया। उनकी उम्र 95 वर्ष थी।

टाटा समूह की ओर से जारी एक बयान में सिमोन के निधन की खबर दी गई है। सिमोन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बयान में कहा गया है कि कल शनिवार को कोलाबा के कैथिड्रल ऑफ द होली नेम चर्च में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे केवल एक उद्योगपति परिवार की सदस्य भर नहीं थीं बल्कि वे भारतीय प्रसाधन (कॉस्मेटिक्स) के प्रमुख ब्रांड लक्मे की संस्थापक भी थीं।

सिमोन का जन्म स्विट्ज़रलैंड की राजधानी जेनेवा में हुआ था। वर्ष 1951 में वे पहली बार एक पर्यटक के रूप में भारत आईं। दो वर्ष बाद उनकी शादी उद्योगपति नवल टाटा से हुई। 1960 में उन्होंने टाटा समूह के कारोबार से जुड़ना शुरू किया।

1961 में सिमोन ने लक्मे में काम शुरू किया। उस समय लक्मे टाटा ऑयल मिल्स कंपनी के अंतर्गत एक छोटा-सा ब्रांड था। बाद में अपनी व्यावसायिक समझ और क्षमता से सिमोन ने लक्मे को लगातार आगे बढ़ाया। 1982 में उन्हें लक्मे की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। भारत के सौंदर्य प्रसाधन उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण उन्हें ‘Cosmetics Czarina of India’ यानी भारत की कॉस्मेटिक्स जगत की सम्राज्ञी कहा जाता था।

Prev Article
‘पहले देश लौटो, फिर तुम्हारी अर्जी सुनेंगे’, बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या से कहा
Next Article
RBI ने घटाया रेपो रेट, घरेलू और ऑटो लोन होंगे सस्ते, अर्थ व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Articles you may like: