🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ड्यूटी-फ्री शॉप में कम दाम पर अपनी पसंद का परफ्यूम या घड़ी पहले से कैसे खरीदें?

शुल्क बचाकर खरीदे जा सकते हैं लग्ज़री सामान। ड्यूटी-फ्री शॉप में भी ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा।

By अभिरूप दत्त, Posted by : राखी मल्लिक

Jan 15, 2026 11:37 IST

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के ड्यूटी-फ्री शॉप यात्रियों की पसंदीदा जगहों में से एक हैं। जो लोग नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सफर करते हैं, वे टैक्स बचाने के लिए अक्सर इन दुकानों से लग्ज़री सामान खरीदते हैं। लेकिन यहां सामानों की इतनी बड़ी रेंज होती है कि मनपसंद चीज ढूंढने में काफी समय लग जाता है।

सिक्योरिटी चेक और इमिग्रेशन में ही यात्रियों का बहुत समय खर्च हो जाता है। उसके बाद खरीदारी के लिए अक्सर समय नहीं बचता। तो फिर उपाय क्या है? दरअसल सामान पहले से खरीद कर रखने का तरीका मौजूद है। यह काम काफी हद तक ऑनलाइन ही किया जा सकता है। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि ड्यूटी-फ्री शॉप आखिर है क्या।

ड्यूटी-फ्री शॉप क्या है?

इन दुकानों में बिकने वाले सामानों पर स्थानीय टैक्स और कस्टम ड्यूटी नहीं लगती, क्योंकि यहां से सामान खरीदने के बाद यात्री दूसरे देश चले जाते हैं। ये दुकानें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर होती हैं। इमिग्रेशन और सिक्योरिटी चेक के बाद यात्री यहां से खरीदारी कर सकते हैं। सामान खरीदने के लिए पासपोर्ट और बोर्डिंग पास दिखाना जरूरी होता है।

यहां शराब, अल्कोहल युक्त पेय, घड़ियां, सनग्लासेस, चॉकलेट, परफ्यूम और कई तरह के अन्य उत्पाद मिलते हैं। हालांकि, इन चीज़ों की खरीदारी पर प्रति यात्री एक तय सीमा होती है।

ऑनलाइन ऑर्डर

अब कई एयरपोर्ट ड्यूटी-फ्री शॉप्स ने प्री-ऑर्डर की सुविधा शुरू कर दी है। यानी यात्री एयरपोर्ट जाने से पहले ही संबंधित एयरपोर्ट की ड्यूटी-फ्री शॉप की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद का सामान बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकता है। इसके बाद यात्रियों को एक QR कोड मिलता है।

फिर एयरपोर्ट पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ड्यूटी-फ्री शॉप में उस QR कोड को स्कैन करते ही पहले से खरीदा गया सामान तुरंत मिल जाता है। इसके बाद सीधे फ्लाइट पकड़ी जा सकती है

सामान कैसे खरीदें?

एयरपोर्ट की आधिकारिक ड्यूटी-फ्री शॉप वेबसाइट पर जाएं

अपनी पसंद का सामान चुनकर Add to Cart करें

ऑनलाइन पेमेंट पूरा करें

पेमेंट होते ही QR कोड मिल जाएगा

फ्लाइट के दिन पासपोर्ट, बोर्डिंग पास और आईडी दिखाकर सामान प्राप्त करें

अगर किसी कारण से सामान पिक-अप नहीं हो पाता है तो सपोर्ट टीम को सूचित करने पर तय समय के भीतर रिफंड भी मिल सकता है ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है।

Prev Article
IDFC के बाद इस निजी बैंक ने भी बचत खाते पर ब्याज दर घटा दी

Articles you may like: