सीट बंटवारे की घोषणा का समय करीब, पप्पू यादव ने कहा-'यह चुनाव राहुल गांधी के प्रेम की ताकत पर लड़ा जाएगा'

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसकी घोषणा अगले एक-दो दिनों में ही कर दी जाएगी। सीटों का आवंटन लगभग तय हो चुका है, लेकिन आखिरी समय में सभी पार्टियों में कुछ कठिनाइयों का आना स्वाभाविक है।

By Posed by डॉ.अभिज्ञात

Oct 12, 2025 19:06 IST

पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रविवार को महागठबंधन के महत्व का उल्लेख करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव को विनाश बनाम विकास की लड़ाई करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से इंडिया गठबंधन अपने चुनाव प्रचार में मजबूती पाएगा और हम जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल की वोटर अधिकार यात्रा ने हमें शक्ति दी है और उसके प्रभाव को लोग नहीं भूल सकते।

पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा के अनुसार जीवन जीते हैं। गठबंधन का सिद्धांत सर्वोपरि है, चाहे वह छोटी पार्टी हो या बड़ी। गठबंधन महत्वपूर्ण है, बिहार की जनता महत्वपूर्ण है और बिहार के इस विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत महत्वपूर्ण है। हमारे लिए केवल सीटें महत्वपूर्ण नहीं हैं, पूरा का पूरा चुनाव और हर सीट महत्वपूर्ण है। यह चुनाव विनाश बनाम विकास पर आधारित है। इस चुनाव की केन्द्रीय शक्ति राहुल गांधी हैं जिनके प्रेम, विकास और संघर्ष की ताकत इस चुनाव की ताकत है।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि केन्द्र और बिहार सरकार सरकार धीरे-धीरे आम आदमी के रोजमर्रा के मुद्दों से कटती जा रही है। कोई भी सरकार ऐसी गलतियों की जवाबदेही से नहीं बच सकती। उन्होंने कहा कि कि अब पार्टियां 'टेक्निकल' होती जा रही हैं। सरकार का जमीन से जुड़ाव कम हो गया है। जो वास्तविक समस्याओं से कटेगा वह नहीं बचेगा। जो पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करेगी वह अपनी प्रतिष्ठा भी नहीं बचा पायेगी।

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की गयी एक पोस्ट में कहा है-यही रात अंतिम, यही रात भारी। सीट शेयरिंग को लेकर पप्पू यादव की इस पोस्ट के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। सीट बंटवारे को लेकर अब दोनों की प्रमुख गठबंधनों में अंतिम दौर की बातचीत जारी है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि अब सीट बंटवारे की घोषणा एक बैठक के बाद की जाएगी क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को सभी 243 सीटों पर होंगे। राज्य में चुनाव इंडिया गठबंधन संयुक्त रूप से लड़ेगा। हम सभी मिलकर यह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसकी घोषणा अगले एक-दो दिनों में ही कर दी जाएगी। सीटों का आवंटन लगभग तय हो चुका है, लेकिन आखिरी समय में सभी पार्टियों में कुछ कठिनाइयों का आना स्वाभाविक है। चाहे वह एनडीए में हो या हमारे यहां। फिर भी अब एक-दो दिन में इन्तजार खत्म हो जायेगा। सब कुछ घोषित कर दिया जाएगा

मालूम हो कि यह आगामी चुनावी मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Prev Article
बिहार में 'तीसरा मोर्चा' बनकर लड़ेगी AIMIM, वोट काटने का गणित या कोई और रणनीति?
Next Article
NDA का बिहार में प्रचंड विजय प्रदर्शन, INDIA गठबंधन हुआ धराशायी

Articles you may like: