पैसा ले लो, लेकिन उन्हें वोट मत देनाः प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जा रही 10000 रुपये की राशि का ज़िक्र करते हुए कहा कि एनडीए सरकार को चुनाव के समय ही महिलाओं की याद आई है ताकि उनके वोट हासिल किए जा सकें।

By डॉ. अभिज्ञात

Nov 09, 2025 10:07 IST

पटनाः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुधारने और रोजगार के लिए हो रहे पलायन को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन महिलाएं आज भी संघर्ष कर रही हैं और उनके जीवन में सुधार नहीं हुआ है।

उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जा रही 10000 रुपये की राशि का ज़िक्र करते हुए कहा कि एनडीए सरकार को चुनाव के समय ही महिलाओं की याद आई है ताकि उनके वोट हासिल किए जा सकें। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आपको रिश्वत देने की कोशिश कर रहे हैं... पैसा ले लो, लेकिन वोट मत देना।

Prev Article
चुनाव प्रचार में बाधा डालने की साजिश, विपक्षी नेताओं की उड़ानों में की जा रही है देर- मुकेश सहनी
Next Article
NDA का बिहार में प्रचंड विजय प्रदर्शन, INDIA गठबंधन हुआ धराशायी

Articles you may like: