हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। इसी हिसाब से मंगलवार बजरंगबली का दिन है। माना जाता है कि हर मंगलवार उनकी पूजा करने से वे खुश होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और हनुमानजी का आशीर्वाद जिस पर होता है, उसे कोई भी संकट या आपदा छू नहीं सकती। अगर बजरंगबली को प्रसन्न किया जाए तो इससे राजयोग के बराबर फल प्राप्त होता है। यहां तक कि शनिदेव की अशुभ दृष्टि भी बजरंगबली के भक्तों को प्रभावित नहीं कर पाती।
हनुमानजी शक्ति, साहस और विश्वास के प्रतीक हैं। श्रीरामचंद्र के श्रेष्ठ भक्त बजरंगबली पौराणिक कथाओं में वर्णित सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं। राम के आशीर्वाद से उन्हें अमरत्व प्राप्त हुआ। कलियुग में उन्हें एकमात्र जागृत देवता माना जाता है। देखिए मंगलवार को कौन-कौन से कार्य करने पर बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।
तुलसी के पत्तों पर रामनाम लिखें
हर मंगलवार १०८ तुलसी के पत्तों पर रामनाम लिखें। इसके बाद बजरंगबली की गर्दन में इन तुलसी के पत्तों की माला पहनाएँ। लगातार ४० मंगलवार तक यह कार्य करने से आपके ऊपर से सभी संकट दूर हो जाएँगे।
बूंदी का भोग
लाल बूंदी बजरंगबली को अत्यंत प्रिय है। इसलिए हर मंगलवार उन्हें बूंदी का भोग अवश्य अर्पित करें। पूजा के बाद इस प्रसाद को बच्चों में बाँट दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर जीवन में सुख, शांति और सफलता आएगी। बूंदी के लड्डू भी बजरंगबली को अर्पित किए जा सकते हैं।
लाल धागा धारण
मंगलवार की सुबह स्नान करके साफ लाल या केसरिया रंग का कपड़ा पहनें। फिर हनुमान मंदिर जाएँ और हनुमानजी के चरणों को छूकर लाल धागा धारण करें। मंगलवार को यह कार्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके परिणामस्वरूप आपके कार्य मार्ग में आने वाली सभी बाधाएँ दूर हो जाएँगी।
मारुति स्तोत्र पाठ
हर मंगलवार मारुति स्तोत्र पाठ करना अत्यंत प्रभावकारी होता है। लगातार 40 मंगलवार तक मारुति स्तोत्र पाठ करने से मन का भय दूर होगा और मन में शांति आएगी। बजरंगबली के आशीर्वाद से सभी बाधाएँ हट जाएँगी और कार्य में सफलता मिलेगी।
हनुमान गायत्री मंत्र पाठ
हनुमान गायत्री मंत्र 'ॐ अंजनेये विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्' का जाप मंगलवार को करें। इस एक मंत्र का जाप करने से आप जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति पाएंगे, मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके अलावा हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर रामचरितमानस का पाठ कर सकते हैं। इसके फलस्वरूप आपके जीवन के सभी संकट दूर होंगे।
धनलाभ के उपाय
बेरोज़गार व्यक्ति जो नौकरी की तलाश में हैं तो मंगलवार को हनुमानजी को पान पत्र अर्पित करें, तो नौकरी प्राप्त हो सकती है। धन-संपत्ति प्राप्ति के लिए मंगलवार को बजरंगबली को गुलाब के फूल अर्पित कर पूजा करें। मंगलवार को बजरंगबलि की मूर्ति या चित्र के सामने घुटने टेककर श्रीराम का मंत्र जप करें। हर मंगलवार यह कार्य करने से आपके मन की इच्छाएँ पूरी होंगी।