हैंडपम्प के पानी से धोकर लाश को खाने की फिराक में था फिरदौस आलम! दिनहाटा के 'नरभक्षी' फिरदौस आलम के बारे में यह सनसनीखेज जानकारी सामने आयी है जिसे इंसानी मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि श्मशान में रहने वाले एक आवारा व्यक्ति की हत्या कर वह उसका मांस खाने की तैयारी कर रहा था।
इस वजह से उसने लाश को पहले अच्छी तरह से धोया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हंगामा मच गया। अब इस घटना में नया मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्मशान में रहने वाले उक्त व्यक्ति को मारने के बाद फिरदौस उसके शव को पड़ोस के एक रिश्तेदार के घर के आंगन में ले गया। वहां उसने शव को हैंडपम्प के पानी में धोने की कोशिश की। उसी समय उसकी एक भाभी ने उसे देख लिया।
Read Also | हत्या के बाद शव को पानी से धोया ताकि खा सकें मांस...दिनहाटा में 'नरभक्षी'?
उसने जब फिरदौस से पूछा कि वह यहां क्या कर रहा है तो फिरदौस ने जवाब दिया कि इस घर में कल (हैन्डपम्प) के पास पक्का और सीमेंट का चबूतरा बना है। धोने में आसानी होगी, इसलिए वह आया था। यह सुनते ही उसकी भाभी चीख उठी और वह डर के मारे शव लेकर भाग गया।
जांच अधिकारियों का कहना है कि शव खराब हो चुकी थी। इसलिए आरोपी को उसे लेकर भागने में कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद जब वह अपने घर गया और उत्पात मचाने लगा तो घरवालों ने उसे रिहैब भेजने का इंतजाम किया।
शनिवार रात को यह सब होने के बाद रविवार की सुबह फिरदौस के सगे भाई ने स्थानीय नयारहाट पुलिस स्टेशन जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई। इसके बाद उसे चकचका रिहैब सेंटर से गिरफ्तार कर लिया गया।
साहेबगंज पुलिस स्टेशन को शक है कि आवारा व्यक्ति की चाकू या किसी धारदार चीज से हत्या की गयी है। पुलिस को शक है कि हत्या करने के बाद उसने चाकू को पास के तालाब में फेंक दिया होगा। बताया जाता है कि फिरदौस को मौके पर ले जाकर चाकू को बरामद करने की कोशिश की जाएगी।