🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मेटरनिटी फोटोशूट’ में व्यस्त मां, स्विमिंग पूल में डूबी 3 साल की बच्ची, बेंगलुरु में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

तीन साल के बच्ची को 15 मिनट के लिए अकेला छोड़ दिया था मां ने।

By तुहीना मंडल, Posed by रजनीश प्रसाद

Feb 16, 2026 17:30 IST

बेंगलुरु : सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में ‘मेटरनिटी फोटोशूट’ काफी लोकप्रिय हो गया है जहां मांएं गर्भावस्था के दौरान या बच्चे के साथ खास पलों को तस्वीरों में कैद करती हैं लेकिन ऐसा ही एक फोटोशूट एक महिला के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि वह अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाने में व्यस्त थीं। इसी दौरान उनका तीन साल की बच्ची स्विमिंग पूल में डूब गयी। बाद में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना शनिवार को बेंगलुरु में हुई। तीन साल की बच्ची का नाम लक्ष्मी था। वह एक निजी कंपनी के कर्मचारी चरण राज की बेटी थी। उसकी मां स्वाति गृहिणी हैं।

आरोप है कि पिछले शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे स्वाति अपने तीन साल के बच्ची और कुछ दोस्तों के साथ मेटरनिटी फोटोशूट कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने बच्ची को लगभग 15 मिनट के लिए अकेला छोड़ दिया। बच्ची के दादा रमेश बाबू के अनुसार जब स्वाति दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त थीं तभी बच्ची चार फुट गहरे स्विमिंग पूल में गिर गई। घटना का पता चलते ही बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश बाबू की शिकायत के आधार पर मदनायकनहल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के समय बच्ची के पिता विदेश में थे। बेटी की मौत की खबर मिलते ही वह तुरंत देश लौट आए। इस दुखद घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।

Prev Article
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, गोगोई पर आरोप लगाकर भूपेन बोरा ने दिया इस्तीफा
Next Article
पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की सूची जल्द होगी तैयार

Articles you may like: