मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बाद होने वाले ये चुनाव वोटर लिस्ट में बदलाव के लिए अहम साबित होगा।
बिहार में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त होगा। उससे पहले ही यह पता चल जाएगा कि पटना के मास्टर्स की बागडोर किसके हाथ में गई।
एक नजर में बिहार विधानसभा चुनाव—
पहला चरण चुनाव: 6 नवंबर
दूसरा चरण चुनाव: 11 नवंबर
मतगणना और परिणाम: 14 नवंबर
सामान्य विधानसभा क्षेत्र: 203
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें: 38
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें: 2
देश की राजनीति के लिहाज से बिहार देश के सबसे अहम राज्यों में एक है। लोकसभा के 543 सदस्यों में से 40 सदस्य यहीं से चुने जाते हैं। राज्य की राजधानी पटना है। राज्य के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड है। बिहार नाम बौद्ध संन्यासियों के ठहरने की जगह ‘विहार’ से निकला हुआ है। यह गंगा और उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा राज्य है। प्राचीन काल में बिहार देश के कई विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा था। मोर्य वंश का उदय बिहार के मगध से ही हुआ। इसके बाद गुप्त वंश ने यहीं से पूरे देश पर शासन किया। यहां के लोगों की जीविका का मुख्य आधार कृषि है। 1936 में बिहार से ओडिशा और 2000 में झारखण्ड अलग हो गया। राज्य की सिर्फ 11.3 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है, जो हिमाचल प्रदेश के बाद सबसे कम है। नीतीश कुमार लंबे समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाले हुए हैं।