🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मोहसिन नकवी पहुंचे कोलंबो, हाई वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान को दिया मंत्र

एक पत्रकार ने एयरपोर्ट पर जब मोहसिन नकवी से सवाल किया कि भारत-पाकिस्तान मैच के लिए लिए पाकिस्तान की टीम को क्या मैसेज देगें ? तो उन्होंने कहा इंशाअल्लाह ताला बस. अल्लाह ताला के ऊपर है और हम इंशाअल्लाह ताला अच्छी फॉर्म में है।

By लखन भारती

Feb 15, 2026 01:06 IST

कोलंबोः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। आगामी मैच की रोमांचकता को ध्यान में रखते हुए देश दुनिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस श्रीलंका पहुंचने लगे हैं। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी कोलंबो पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जब उनसे पत्रकार ने सवाल किया कि भारत-पाकिस्तान मैच के लिए पाकिस्तान की टीम को एक गुड लक मैसेज दे दें। सवाल के जवाब में उन्होंने ज्यादा कुछ तो नहीं बोला, बस इतना कहा, 'इंशाअल्लाह ताला बस। अल्लाह ताला के ऊपर है और हम इंशाअल्लाह ताला अच्छी फॉर्म में है।'

पीसीबी के अक्ष्यक्ष हैं मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी का जन्म 28 अक्टूबर साल 1978 में पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था। मौजूदा समय में वह पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ, मीडिया दिग्गज, 2024 से गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं। यहीं नहीं वह अप्रैल 2025 से एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पद भी काबिज हैं। नकवी ने अपनी डिग्री ओहायो विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पूरी की है।

आसिफ अली जरदारी के करीबी माने जाते हैं मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी को आसिफ अली जरदारी का करीबी माना जाता है, जो कि मौजूदा समय में पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं। यहीं नहीं उन्होंने 'सिटी न्यूज नेटवर्क' की स्थापना भी की है। सितंबर 2025 में एशिया कप ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद वह ट्रॉफी लेकर अपने होटल चले गए थे। उसके बाद वह काफी विवादों में रहे थे।

Prev Article
आज, ये 11 धुरंधर इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ दिलाएंगे जीत

Articles you may like: