🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

विश्व कप टीम में जगह मिलने के बाद नई जिम्मेदारी, इस टीम के कप्तान बने ईशान किशन

विजय हजारे ट्रॉफी में नई भूमिका में दिखेगा भारत का यह युवा क्रिकेटर

By सौम्यदीप दे, Posted by: श्वेता सिंह

Dec 22, 2025 22:26 IST

मुंबईः एक समय यह सवाल उठने लगा था कि क्या ईशान किशन को कभी फिर से भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिलेगा। 2023 के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी और बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया था। हालांकि आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने जोरदार वापसी की है। ईशान किशन को 2026 टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। विजय हजारे ट्रॉफी में वह एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं।

24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में झारखंड टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान शानदार फॉर्म में थे, जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी वापसी का मौका मिला। अब विश्व कप से पहले ही उन्हें कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड टीम में उनके डिप्टी के तौर पर युवा क्रिकेटर कुमार कुशाग्र को चुना गया है।

इस सीजन झारखंड की टीम जबरदस्त लय में है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम चैंपियन बनी थी। अब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी झारखंड ने मजबूत स्क्वॉड का ऐलान किया है। ईशान किशन और कुमार कुशाग्र के अलावा टीम में रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, विराट सिंह और अभिनव शरण जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। झारखंड अपना पहला मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ खेलेगा।

ईशान किशन का हालिया फॉर्म

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन ने झारखंड के लिए 11 मैचों में 517 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 57.44 रहा और स्ट्राइक रेट करीब 198 का था। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी लगाए। हालांकि, विजय हजारे ट्रॉफी में वह ज्यादा मैच नहीं खेल पाएंगे। शुरुआती कुछ मुकाबले खेलने के बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।

Prev Article
पाकिस्तान की T20 World Cup टीम में होगी सरफराज अहमद की एंट्री ? PCB अध्यक्ष मोहसीन नकवी से विशेष मांग
Next Article
‘क्रिकेट के लिए अपमानजनक’, एशिया कप जीतकर भारतीय टीम को सरफराज़ ने दी नसीहत

Articles you may like: