🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दो टी20 सीरीज खेलने की प्लानिंग में टीम इंडिया, कई देशों का दौरे करेगी वर्ल्ड चैंपियन टीम

भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टीम श्रीलंका और आयरलैंड में जाकर टी20 सीरीज खेलने की भी प्लानिंग कर रही है। जुलाई में भारत को इंग्लैंड जाकर 5 टी20 मैच खेलने हैं।

By लखन भारती

Mar 13, 2026 13:24 IST

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत अगले 12 महीनों में एक व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की तैयारी के लिए श्रीलंका और आयरलैंड में टी20 मैच खेल सकता है। प्रस्तावित मुकाबले पहले से तय बाइलेटरल टूर और टूर्नामेंट की सीरीज के साथ होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई टीम इंडिया के आगामी श्रीलंका टूर में तीन टी20 मैच जोड़ने पर विचार कर रहा है। ये मुकाबले उन दो टेस्ट मैचों से पहले होने की संभावना है जो पहले से ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं और जुलाई-अगस्त में शेड्यूल किए जा सकते हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने प्रपोजल दिया

रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने आइलैंड में बाढ़ राहत कार्यों में मदद के लिए फंडरेजिंग के तहत और टी20 मुकाबलों का प्रपोजल दिया है। श्रीलंका पिछले नवंबर में दितवाह चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस चक्रवात के कारण कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।

भारतीय टी20 टीम का कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। ऐसे में संभव है कि श्रीलंका दौरे की शुरुआत तीन टी20 मुकाबलों के साथ हो, जिसके बाद दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका रवाना होने से पहले भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां 1 से 19 जुलाई के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड में सीरीज

सूत्रों ने बताया है कि बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत जारी है। अगर इस पर सहमति बनती है तो मैच जून के अंतिम हफ्ते में हो सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने इससे पहले भी डबलिन में छोटी द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं। टीम ने 2018, 2022 और 2023 में यहां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे, जो आयरलैंड में क्रिकेट के विकास को समर्थन देने के प्रयासों का हिस्सा थे।

प्रस्तावित आयरलैंड के मुकाबले उस समय हो सकते हैं जब भारत अपने घर में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा। यह घरेलू सीरीज 6 से 20 जून के बीच खेली जानी है, जिसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच शामिल होंगे।

Prev Article
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Next Article
केकेआर कैंप को बड़ा झटका, 2026 के IPL से बाहर हुए हर्षित राणा

Articles you may like: