🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बम की सूचना से दिल्ली में लैंडिंग की नहीं मिली इजाजत, हवा में उड़ रहा है ईरानी विमान ?

By लखन भारती

Mar 04, 2026 23:30 IST

नई दिल्लीः भारत के एयरस्पेस से गुजर रहे ईरानी एयरलाइन (Iran Airline's) की फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां (Intelligence Agencies) हरकत में आईं। फ्लाइट के पायलट ने दिल्ली में लैंडिग की परमिशन मांगी लेकिन दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मना कर दिया। करीब 45 मिनट तक ये विमान भारत की वायुसीमा में मंडराता रहा और जब इसे लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली तो ये अपने डेस्टिनेशन चीन की तरफ रवाना हो गया। इससे पहले विमान को राजस्थान की राजधानी जयपुर में लैंडिंग के लिए कहा गया लेकिन खबर मिली है कि वहां भी विमान को लैंड नहीं कराया गया जिससे विमान अभी हवा में उड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विमान को दिल्ली एअरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने की बात थी लेकिन दिल्ली कंट्रोल रूम से खबर मिली कि विमान में बम है। जिससे लैंडिंग नहीं कराया गया। हालांकि विमान को हाईजैक करने जैसी खबर भी मिली। ऐसा बताया जा रहा है कि विमान तेहरान से चीन की ओर जा रहा था।

Prev Article
देशभर में होली का जश्न, मंदिरों से सड़कों तक रंग और उमंग, संगीत से माहौल रहा गुलजार

Articles you may like: