🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

21 जनवरी से 6 दिनों तक बंद रहेगा दिल्ली एयरस्पेस, उड़ानें नहीं भरेंगी

21 जनवरी से 26 जनवरी तक हर दिन सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक दिल्ली का एयरस्पेस बंद रहेगा।

By सायनी जोआरदार, Posed by डॉ.अभिज्ञात

Jan 13, 2026 13:52 IST

नयी दिल्लीः दिल्ली के हवाई मार्ग से किसी भी उड़ान का आवागमन नहीं होगा। दिल्ली एयरपोर्ट कुल 6 दिनों के लिए प्रतिदिन 2 घंटे 25 मिनट तक बंद रहेगा। गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल के तहत सरकार ने मंगलवार को NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। 21 जनवरी से 26 जनवरी तक सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक दिल्ली का एयरस्पेस पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान दिल्ली के आसमान में कोई भी फ्लाइट नजर नहीं आएगी।

हालांकि यह कहना जरूरी नहीं कि इन 2 घंटे 25 मिनट का असर सेवाओं पर गंभीर पड़ेगा। इसके चलते कई उड़ानों में देरी हो सकती है और कुछ उड़ानें रद्द भी की जा सकती हैं। एयरलाइंस कंपनियों को पहले से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए पूरा देश उत्सुक रहता है। रंग-बिरंगी झांकियां, परेड, सेना के दस्ते और वायुसेना के विमानों की भागीदार-इन सबके साथ यह आयोजन बेहद भव्य होता है। यही कारण है कि परेड की रिहर्सल और अन्य तैयारियों के लिए यह NOTAM जारी किया गया है।

एविएशन एनालिटिक्स कंपनी Cirium के अनुसार इस NOTAM के कारण करीब 600 उड़ानों पर कम-ज्यादा असर पड़ सकता है, क्योंकि यह समय दिल्ली एयरपोर्ट का सबसे व्यस्त समय होता है। न केवल देश के अलग-अलग हिस्सों से, बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों से दिल्ली के लिए उड़ानें आती-जाती हैं, जो इस दौरान प्रभावित होंगी।

यात्रियों को पहले से जानकारी देने और एयरलाइंस को तैयारी का समय देने के लिए आठ दिन पहले ही NOTAM जारी कर दिया गया है।

Prev Article
करूर की घटना के लिए न तो वह स्वयं और न ही उनकी पार्टी जिम्मेदार है - सीबीआई पूछताछ में विजय का दावा

Articles you may like: