पूजा से पहले ब्रेकअप! दुःख भूलकर कैसे त्योहार में मस्त रहें?

By मेघा मंडल, Posed by डॉ.अभिज्ञात

Sep 26, 2025 18:00 IST

चारों ओर त्योहार का माहौल है। गली के मुंह से लेकर चौराहे तक, रोशनी से सज गया है। पंडाल होपिंग शुरू हो गई है। हाथों में हाथ डाले कबूतर-कबूतरी घूम रहे हैं। लेकिन आपका मन खराब है। कमरे को अंधेरा करके बैठे हैं। दोस्तों के फोन नहीं उठा रहे हैं। घर के किसी से बात नहीं कर रहे हैं। अभी-अभी ब्रेकअप हुआ है। हर पल पूर्व प्रेमी की याद आ रही है। इसलिए त्योहार का रंग फीका पड़ गया है। लेकिन पूजा में मन खराब करके बैठे रहना ठीक नहीं है। बल्कि इस त्योहार के माहौल में ही खुद को थोड़ा अलग तरह से सजाएं। इन तरीकों से दुःख भूलकर आनंद में डूब जाएं ।

सजने से मन अच्छा रहता है। जो नए कपड़े खरीदे हैं, उन्हें पहन लें। मेकअप करके खुद को सजाएं। जरूरत पड़े तो सैलून जाकर हेयर कट करवा सकती हैं। इससे लुक में बदलाव आएगा। खुद को थोड़ा अलग तरह से सजाएं। इससे कुछ देर के लिए ही सही मन अच्छा रहेगा। खुद को सजाते हुए दुःख भूल जायेंगी।

पूजा में मूर्ति देखने निकल पड़ें। सैकड़ों लोगों के हंसते चेहरे, सुंदर पंडाल और मां की मूर्ति देखकर मन का दुःख दूर हो जाएगा। और दोस्तों के साथ झुंड बनाकर मूर्ति देखने निकलेंगे तो अकेलापन महसूस नहीं करेंगे। बल्कि, इससे ज्यादा आनंद आएगा।

दोस्तों के साथ मूर्ति देखने निकलें, साथ मिलकर रेस्तरां में खाने जाएं। इससे अकेलापन आपके आस-पास नहीं आएगा। पूर्व प्रेमी की याद नहीं आएगी। सारी पुरानी बातें भूल जाएंयी। त्योहार की रोशनी, भरपूर भोजन में मस्त होकर दुःख को भुला दें। दोस्तों के साथ पंडाल होपिंग पर न निकलें तो घर में ही साथ में बैठकर गपशप करें।

दोस्तों की संख्या कम है। पूजा में पंडाल होपिंग, पार्टी करने के लिए साथी नहीं मिल रहे हैं। बैग पैक करके घूमने निकल जाएं। पहाड़-समुद्र-जंगल, जो पसंद है, वहीं घूमने चली जाएं। इस मौके पर सोलो ट्रिप हो जाएगा। नई जगह देखने को मिलेगी और दुःख भूल जायेंगी।

पूजा के दिनों में सोशल मीडिया से दूर रहें। फोन के नोटिफिकेशन बंद कर दें। एक्स को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दें। जहां पूर्व प्रेमी के होने की संभावना है, उन जगहों से बचें। उन दोस्तों के साथ पूजा में न निकलें, जिनमें पूर्व प्रेमी भी शामिल हों। पूर्व प्रेमी से पूरी तरह से दूर रहें। इससे आप जल्दी आगे बढ़ पाएंगी।

Next Article
…सिर्फ डिनर डेट पर क्यों जाएं? दिन की शुरुआत में भी इस तरह समय बिता सकते हैं

Articles you may like: