पहली बार प्यार हुआ है ? ये गलतियां कभी न करें

पहले प्यार में रिश्तों का कोई खास अनुभव नहीं होता।अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता लंबे समय तक चले तो प्यार की शुरुआत में इन बातों का ध्यान रखें।

By Richa Roy, Posted by: Shweta Singh

Sep 29, 2025 00:41 IST

आपकी जिंदगी में प्यार कब दस्तक देगा, इसका अंदाजा आपको नहीं होता। कब किस पर दिल आ जाये, ये भला पहले से कैसे तय हो सकता है। पहले प्यार का एहसास बिल्कुल अलग होता है।

पहले प्यार में चाहत बहुत अधिक होती है। भावनाओं पर कोई बंदिश नहीं होती है। बहुत खास अहसास होता है। हालांकि, पहले प्यार में रिश्ते का कोई अनुभव नहीं होता। अगर आप अपने प्यार को लंबे समय तक टिका कर रखना चाहते हैं तो प्यार की शुरुआत में इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

रिश्तों का ख्याल रखें

रिश्ता नया हो या पुराना उसे समय जरूर देना चाहिए। पहले प्यार के मामले में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। काम और व्यस्तता तो रहेगी ही। इसके बावजूद आपको इसी सब में नए रिश्ते को भी समय देना होगा।

आपसी समझ

आपसी समझ रिश्ते की एक अदृश्य डोर होती है। आपस में जितनी कम गलतफहमियां हों रिश्ते के लिए उतना अच्छा होता है। इसके लिए खुलकर बात करना जरूरी है। आप आपस में जितनी ज्यादा बातें करेंगे, उतनी ही गलतफहमियां दूर होंगी।

खुलकर मन की बात करें

एक दूसरे की जो बातें या आदतें पसंद न हों, उसे अपने मन में न रखें। उसके बारे में अपने साथी से सीधे बात करें। इंसानमें खूबियां और कमजोरियां दोनों होती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि किसी व्यक्ति के सभी काम आपको पसंद आएंगे। उन व्यवहारों के बारे में बात करें जो आपको पसंद नहीं हैं। उनके अनुसार ढलने से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

Prev Article
त्योहार के दिनों में अपने पालतू जानवर की देखभाल कैसे करें?
Next Article
…सिर्फ डिनर डेट पर क्यों जाएं? दिन की शुरुआत में भी इस तरह समय बिता सकते हैं

Articles you may like: