🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

9-5 की डेस्क जॉब में बढ़ रही तोंद? ऑफिस में किस तरह का खाना खाकर घटाएं वजन

कोई मील स्किप किए बिना या सख्त डाइट फॉलो किए बिना भी आप वजन कम कर सकते हैं। ऑफिस में किस तरह के स्नैक्स खाएं और किन चीजों से बचें, जानिए।

By मेघा मंडल, Posted by: प्रियंका कानू

Feb 17, 2026 15:03 IST

नियम से खाना खा रहे हैं। रोज तय समय पर एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। फिर भी वजन कम नहीं हो रहा। इसकी बड़ी वजह है 9-5 की नौकरी। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना, चलना-फिरना लगभग न के बराबर। इसी से बढ़ती है पेट की चर्बी। यह सुस्त जीवनशैली शरीर में फैट जमा करती है इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा टहलना जरूरी है। सिर्फ इतना ही नहीं, ऑफिस में रहते हुए अक्सर गलत स्नैक्स खा लेते हैं। ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ भी वजन बढ़ाते हैं इसलिए काम के दौरान ऐसे स्नैक्स चुनें जो पेट भी भरें और वजन घटाने में मदद करें। ऐसे ही कुछ सुझाव दिए हैं तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने।

एक वीडियो में सिद्धार्थ ने बताया कि ये छोटे-छोटे बदलाव आपको काम के लिए ऊर्जा देंगे और भूख को नियंत्रित रखेंगे। बिना मील स्किप किए या सख्त डाइट अपनाए भी वजन कम किया जा सकता है। ऑफिस में क्या खाएं और क्या न खाएं, जानिए।


फल और बादाम


ऑफिस में किस तरह के स्नैक्स खाएं :-

1. ऑफिस में बार-बार चाय-कॉफी पीने की आदत होती है। कई लोग दूध और चीनी वाली चाय या कॉफी के साथ बिस्कुट और तरह-तरह के स्नैक्स खाते हैं। सिद्धार्थ के अनुसार इस आदत पर रोक लगानी होगी। बिना चीनी की चाय या कॉफी पीने की आदत डालें। बिस्कुट और चिप्स की जगह ऑफिस की दराज में ड्राई फ्रूट्स रखें।

2. कई लोग ऑफिस में बैठकर फलों का जूस पीते हैं। जूस में मुख्य रूप से शर्करा और मिनरल होते हैं, जबकि विटामिन और फाइबर कम हो जाते हैं इसलिए जूस की बजाय पूरा फल खाने की आदत डालें। जिन फलों को छिलके समेत खाया जा सकता है, उन्हें उसी तरह खाएं। वजन नियंत्रित रखने और बीमारियों के खतरे को कम करने में फल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

3. शाम की भूख में मुरमुरा या भुना हुआ चिउड़ा खा सकते हैं। लेकिन समोसा, कचौरी और दाल वड़ा जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें। ये भी वजन बढ़ाते हैं। इसके अलावा दोपहर में ग्रीक योगर्ट खा सकते हैं। ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक से भरपूर और प्रोटीन युक्त होता है।

Prev Article
वैलेंटाइन्स डे पर पीरियड्स का दर्द परेशान कर रहा है? इन 6 टिप्स से खत्म करें यह झंझट
Next Article
घुटने के दर्द में क्या होगा नुकसान? रोजाना ये 5 खाद्य पदार्थ खाने से दर्द बढ़ेगा और राहत नहीं मिलेगी

Articles you may like: