'यूक्रेन को टोमाहॉक भेजने पर...' ट्रम्प को चेतावनी, तो क्या डर गए पुतिन?

टोमाहॉक मिसाइल मिलने पर यूक्रेन को रूस के अंदर तक मिसाइल हमला करने का मौका मिल जायेगा।

By अमर्त्य लाहिड़ी, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 06, 2025 09:42 IST

वाशिंगटनः यदि अमेरिका यूक्रेन को टोमाहॉक मिसाइल की आपूर्ति करता है, तो मॉस्को और वाशिंगटन के बीच संबंध पूरी तरह से खराब हो जाएंगे। रविवार को रूसी राज्य टेलीविजन पर दिए एक बयान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प को चेतावनी दी। टोमाहॉक मिसाइल मिलने पर कीव को रूस के अंदर तक मिसाइल हमला करने का मौका मिलेगा।

इस दिन इस विषय पर पुतिन ने कहा, 'यह हमारे संबंधों को विनाश की ओर ले जाएगा। कम से कम इन संबंधों में जो सकारात्मक प्रवृत्ति दिखाई दी थी, वह नष्ट हो जाएगी। इसके परिणामस्वरूप रूस और अमेरिका के बीच नए सिरे से तनाव पैदा हो सकता है, जो गुणात्मक रूप से एक नए स्तर पर पहुंच सकता है।'

उन्होंने यह भी बताया कि टोमाहॉक मिसाइलों से रूस को नुकसान हो सकता है लेकिन मॉस्को उन्हें गोली मारकर गिरा देगा। जिसके परिणामस्वरूप रूस की एयर डिफेंस सिस्टम और भी उन्नत हो जाएगी।

दो महीने पहले तक पुतिन के साथ ट्रम्प के संबंध काफी अच्छे थे। ट्रम्प ने यूक्रेन युद्ध रोकने के सम्बंध में पुतिन के साथ अलास्का में बातचीत की थी। लेकिन उसके बाद भी युद्ध नहीं रुका, शांति नहीं आई। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति रूसी राष्ट्रपति से निराश हैं।

इसी बीच पिछले महीने, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने बताया कि यूक्रेन ने अमेरिका से लंबी दूरी की टोमाहॉक मिसाइलें मांगी हैं। कीव के इस अनुरोध पर ट्रम्प प्रशासन विचार कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस मामले में कोई अंतिम निर्णय लिया गया है या नहीं।

उल्लेखनीय है कि टोमाहॉक मिसाइल की रेंज 2,500 किलोमीटर है। यानी यह मिसाइल 2500 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य पर हमला कर सकती है, इसलिए यदि यूक्रेन के हाथों में यह हथियार आ जाता है तो कीव क्रेमलिन और लगभग पूरे रूस पर हमला कर सकेगा।

Prev Article
'पुतिन को रोके..', रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन में 5 की मौत के बाद जेलेंस्की की अमेरिका से अपील
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: