ओटावाः कनाडा में फिर एक भारतीय नस्लभेद का शिकार हुआ है। एक गोरे पर एक फास्टफूड चेन में काम करने वाले एक भारतीय को निशाना बनाकर गाली देने का आरोप लगा है। उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है।
भारतीय कर्मचारी की जातीय पहचान को लेकर गाली दी गई है। भारतीय पहचान और भारत का प्रसंग उठाकर भी गाली दी गई है। उसे कनाडा छोड़कर भारत वापस जाने की बात कही गई है। उस घटना के समय एक महिला उस बयान का विरोध करते हुए वीडियो बना रही थी। तब कैमरे के सामने उसने उसी तरह गाली दी।
यह घटना 26 अक्टूबर को घटी। वीडिय़ो के सोशल मीडिया पर आते ही विवाद ने जन्म ले लिया है और दोनों ही पक्षों की ओर से टिप्पणियां की जा रही हैं। इस घटना के बाद कनाडा के हैल्टन की स्थानीय पुलिस ने इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई गोरों ने इस मामले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि कनाडा की धरती पर नस्लभेद की कोई जगह नहीं है।
हालांकि कनाडा में नस्लभेद की घटना नई नहीं है। आरोप लगता रहा है कि कई शहरों में भारतीय या किसी अन्य देश के अप्रवासी नस्लभेद का शिकार हुए हैं। मिसिसॉगा, ओंटारियो जैसी जगहों पर ऐसी घटनाएं देखी गई हैं।