🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तालिबानी नेता अखुंदजादा की मौत? पाकिस्तानी हमलों के बाद अटकलें बढ़ीं

अखुंदजादा 2016 से तालिबान के हेड के तौर पर काम कर रहे थे।

By तुहिना मंडल, Posted by: श्वेता सिंह

Feb 27, 2026 19:41 IST

इस्लामाबादः पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जंग में एक नया मोड़ आया है। तालिबान के टॉप लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा इस्लामाबाद की तरफ से किए गए हवाई हमले में मारे गए हैं, ऐसी अफवाह उड़ने लगी है। हालांकि काबुल की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। खास बात यह है कि पाकिस्तान की तरफ़ से भी इस बारे में कोई दावा नहीं किया गया है।

अखुंदजादा 2016 से तालिबान के हेड के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें कुछ ही मौकों पर पब्लिक में देखा गया है। कहा जाता है कि वह तालिबान के अपने नेटवर्क को सारे इंस्ट्रक्शन देते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। अखुंदजादा की मौत की अफवाह पहले भी फैली थी। दावा है कि 2021 में तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद उन्हें पब्लिक में नहीं देखा गया था। ऐसी अफवाहें थीं कि उनकी मौत हो गई है। बाद में, उन्होंने कई बार बयान और भाषण दिए जिससे उसके जिंदा होने का सबूत मिला।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीधा मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया है। 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' नाम के इस ऑपरेशन में उसने अफगानिस्तान में कई जगहों पर हवाई हमले किये हैं। पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में 130 से ज्यादा तालिबान सदस्य मारे गए हैं।

पाकिस्तान का दावा है कि गुरुवार शाम को तालिबान ने खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल, खैबर, मोहमंद, कुर्रम और बाजौर के बॉर्डर वाले इलाकों में फायरिंग की। यह मिलिट्री ऑपरेशन इसी के जवाब में है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया था कि उन्हें उम्मीद थी कि NATO के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद इलाके में शांति लौट आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Prev Article
क्या अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराया? क्या है सच?

Articles you may like: