ताइवान में टाइफून रागासा का हमला, 14 मृत, सैकड़ों लापता

By देबार्घ्य भट्टाचार्य, Posed by डॉ.अभिज्ञात

Sep 24, 2025 15:46 IST

ताइपेईः सुपर टाइफून रेगासा का प्रभाव सोमवार से ही शुरू हो गया था। ताइवान के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र हुआलियेन में इसके प्रभाव से भारी बारिश हुई। पहाड़ों में भूस्खलन भी हुआ। इसके परिणामस्वरूप उस झील का पानी उफन कर बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी। हुआलियेन और गुआंगफू प्रांत पानी में डूब गए।

हुआलियेन प्रांत के प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा 129 लोग लापता हैं। उनकी खोज में दमकल और आपदा प्रबंधन दल जुट गए हैं।

मौसम विभाग की ओर से ताइवान और चीन के दक्षिणी तट के लिए चेतावनी जारी की गई है। आने वाले कुछ दिनों में उस क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। आपदा के कारण ताइवान के 10 शहरों में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार शाम 6 बजे के बाद से ताइवान में पूरी तरह से हवाई सेवाएं बंद हैं। 500 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई हैं। हांगकांग वेधशाला की ओर से टाइफून के लिए उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं 4 से 5 फीट तक जल स्तर बढ़ सकता है, ऐसी आशंका कई लोग जता रहे हैं।

फिलीपीन की भाषा में रागासा शब्द का अर्थ है तेज गति। शाब्दिक अर्थ में ही यह टाइफून तेज गति से आ रहा है। आने वाले 24 घंटों के भीतर ही यह टाइफून गुआंगडोंग के तट पर टकराएगा। ताइवान सरकार की ओर से सभी प्रकार के सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

Prev Article
बांग्लादेश में 700 जोखिम वाले मंडपों की सुरक्षा सेना करेः बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोट
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: