गाजा : गाजा पट्टी के दैर अल-बलाह इलाके में इजराइल की गोलाबारी में कम से कम 17 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। यह जानकारी स्थानीय अस्पताल अधिकारियों ने दी। वहीं इजराइल ने कहा कि इसी दौरान आतंकवादियों की गोलीबारी में एक इजराइली सैनिक घायल हो गया।
ये हाल की मौतें उस संघर्षविराम के बाद हुई हैं, जो 10 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ था। हालांकि इस संघर्षविराम के बावजूद समय-समय पर इजराइल के घातक हमले जारी रहे हैं।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समझौते के लागू होने के बाद अब तक 530 से अधिक फिलिस्तीनी इजराइली गोलाबारी में मारे जा चुके हैं। यानी संघर्षविराम के बावजूद क्षेत्र में हिंसा पूरी तरह थमी नहीं है और नागरिकों पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है।