नेपोलियन के लूटे गए आभूषण खरीदना चाहते हैं टेलीग्राम के बॉस!

2024 में टेलीग्राम की जानकारी को लेकर विवाद के कारण पेरिस में सीईओ पावेल दुरोव को गिरफ्तार किया गया था। तब से दुरोव फ्रांसीसी अधिकारियों के खिलाफ तीव्र द्वेष रखते हैं।

By शर्मिष्ठा राय, डॉ.अभिज्ञात

Oct 28, 2025 15:27 IST

पेरिसः लूवर से लूटे गए ऐतिहासिक आभूषण खरीदने का प्रस्ताव देकर टेलीग्राम के सीईओ पावेल दुरोव विवाद में फंस गये हैं। सोमवार को एक्स हैंडल पर कुछ व्यंग्य के स्वर में दुरोव ने लिखा, 'लूवर के गहने खरीद सकूं तो खुश होऊंगा। लेकिन उन्हें लूवर को ही वापस करना चाहता हूं। किंतु पेरिस नहीं, अबू धाबी के लूवर में। वहां से कुछ चोरी नहीं होता।'

2024 में टेलीग्राम की जानकारी को लेकर विवाद के कारण पेरिस में दुरोव को गिरफ्तार किया गया था। तब से दुरोव फ्रांसीसी अधिकारियों के खिलाफ तीव्र द्वेष रखते हैं। लूवर में चोरी के बाद भी उन्होंने फ्रांसीसी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इस घटना से वे हैरान नहीं हैं। उनके शब्दों में, 'ऐसा होना ही था। कभी महान रहे एक देश की यह दशा देखना कष्टकारी है।'

लेकिन दुरोव की इस टिप्पणी को नेट दुनिया ने अच्छी तरह से नहीं लिया। कई लोगों ने टिप्पणी की है कि फ्रांसीसी सरकार के साथ उनका दुर्व्यवहार दुरोव को कड़वा बना गया है। इसके परिणामस्वरूप ऐतिहासिक संपत्ति की लूट जैसे निंदनीय कार्य को भी वे अप्रत्यक्ष समर्थन कर रहे हैं। गत 19 अक्टूबर सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय लूवर से आठ अमूल्य रत्नाभूषण लेकर चार चोरों का गिरोह भाग गया। सीन नदी के किनारे वाली सड़क की तरफ की एक खिड़की से ऊंची लिफ्ट पर चढ़कर वे लूवर की अपोलो गैलरी में घुसे और मात्र सात मिनट में ऑपरेशन पूरा कर दिन दहाड़े भाग गए। लूटे गए आभूषणों में सम्राट नेपोलियन की पत्नी और उनके परिवार के सदस्यों के कुल आठ गहने थे। घटना के आठ दिन बाद रविवार को फ्रांसीसी पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लेकिन लूटे गए सामान का पता नहीं चला है।

Prev Article
पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या मामले की सुनवाई शुरू, हत्यारे ने दोष स्वीकारा, कई सुनवाइयों के बाद फैसला 21 जनवरी को
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: