'क्या आप ठीक हैं?' पूछते ही गोली, अमेरिका में भारतीय मूल के मोटल मालिक की हत्या

By कौशिक भट्टाचार्य, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 10, 2025 01:10 IST

वाशिंगटनः अमेरिका के पिट्सबर्ग में भारतीय मूल के एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। मृतक राकेश एहागाबान (51) रॉबिनसन टाउनशिप में एक मोटल के मालिक थे। दोपहर में चीख-पुकार सुनकर वे बाहर निकले। उसी समय उनके सिर पर गोली मारी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्टैनली यूजीन वेस्ट नाम का एक युवक एक महिला और बच्चे के साथ पिछले एक सप्ताह से राकेश के मोटल में रह रहा था। उस दिन दोपहर में पार्किंग लॉट में उस महिला के साथ किसी कारण से उसका झगड़ा हो गया। अचानक बंदूक निकालकर यूजीन ने महिला पर गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनकर राकेश बाहर आए। वे महिला के पास दौड़कर गए। वह तब एक कार के अंदर खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी। कार की पिछली सीट पर एक बच्चा बैठा था। पास में स्टैनली खड़ा था। उसे देखकर राकेश ने पूछा, 'क्या आप ठीक हैं?' कोई जवाब न देते हुए स्टैनली ने राकेश पर गोली चला दी। उसके बाद वह एक कार चलाकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

गोली लगने की हालत में वह महिला कार चलाकर एक टायर सर्विस सेंटर पहुंची। वहां के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर ही राकेश की मृत्यु हो गई। पिट्सबर्ग के ईस्ट हिल्स इलाके से पुलिस ने स्टैनली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को डलास के एक पेट्रोल पंप पर चंद्रशेखर पोल नाम के एक भारतीय छात्र को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। हैदराबाद में स्नातक होने के बाद 2023 में वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे। छह महीने पहले वहां के एक विश्वविद्यालय से उन्होंने मास्टर्स किया था। उसके बाद वे नौकरी ढूंढ रहे थे। एक पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम जॉब करते थे। वहीं उन्हें गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी।

Prev Article
बांग्लादेश चुनाव को लेकर मिस्री की टिप्पणी से ढाका नाराज
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: