बांग्लादेश के नक्शे में उत्तर-पूर्व भारत! पाक जनरल को यूनूस का विवादित उपहार क्या भारत को उकसाने के लिए?

भारतीय खुफिया अधिकारी मान रहे हैं कि पाकिस्तनी जनरल को विवादित चित्र वाली किताब देना केवल कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं है।

By अमर्त्य लाहिड़ी, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 27, 2025 19:41 IST

ढाकाः हाल ही में पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के संयुक्त सैन्य प्रमुख समिति के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा बांग्लादेश के दौरे पर आए। उन्हें बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने 'आर्ट ऑफ ट्रायम्फ' नामक कला कृति संग्रह का उपहार दिया। यह संग्रह 2024 के जुलाई में बांग्लादेश में अस्थिरता के दौरान बनाई गई सभी ग्राफ़िटी की तस्वीरों का संकलन है। इस पुस्तक को उन्होंने पहले कई विशिष्ट विदेशी मेहमानों को उपहार में दिया है। लेकिन भारतीय एजेंटों का मानना है कि पाकिस्तानी जनरल को यह पुस्तक उपहार में देना केवल कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं है।

असल में पाक अधिकारी को दिए गए उपहार की किताब 'आर्ट ऑफ ट्रायम्फ' का नया संस्करण है, जिसके आवरण पर बांग्लादेश का एक मानचित्र है। यह कोई राजनीतिक मानचित्र नहीं है, लेकिन इसमें बांग्लादेश की सीमाओं को काफी बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है। इतना ही नहीं बांग्लादेश के भीतर ही भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों को दिखाया गया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों का दावा है कि यह सिर्फ किसी कलाकार की भूगोल की जानकारी की कमी या ब्रश की गलती नहीं है। एक सूत्र ने बताया कि यह कदम ढाका और इस्लामाबाद की सैन्य शक्ति के गुप्त सौदे का संकेत है। भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है कियह भारत पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश है।

इस प्रतीकात्मक उपहार के माध्यम से नई दिल्ली को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि पाकिस्तान के भारत-विरोधी रवैये के प्रति यूनूस की अंतरिम सरकार का चुपपाप समर्थन है। सत्तर के युद्ध के बाद ढाका और इस्लामाबाद के बीच जो दूरी पैदा हुई थी, उसे मिटाकर एक नई साझेदारी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इसके पीछे पश्चिमी हाथ हो सकते हैं। कूटनीतिक दुनिया में चर्चा है कि यूनूस के सत्ता में आने के पीछे पश्चिमी वित्तीय शक्ति थी, जो लंबे समय से शेख हसीना को हटाने में सक्रिय थी ताकि इस क्षेत्र में नई दिल्ली के प्रभाव को कम करने के लिए ढाका को एक प्रतिशक्ति के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। भारतीय खुफिया सूत्रों का दावा है कि ‘आर्ट ऑफ ट्रायम्फ’ उपहार के इस नाटक की पटकथा संभवत: वाशिंगटन डीसी में भी लिखी गई है। ढाका के उकसावे वाले कदम पर भारत की क्या प्रतिक्रिया होगी, इसका परीक्षण किया जा रहा है।

Prev Article
नस्लीय भेदभाव के कारण हमला, यूके में भारतीय मूल की युवती के साथ 'बलात्कार'
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: