नस्लीय भेदभाव के कारण हमला, यूके में भारतीय मूल की युवती के साथ 'बलात्कार'

स्थानीय लोगों का दावा है कि वह भारतीय मूल की युवती पंजाबी परिवार की सदस्य है। पिछले महीने भी स्थानीय इलाके में एक ब्रिटिश सिख महिला को इसी तरह उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था।

By तुहिना मंडल, Posed by डॉ.अभिज्ञात

Oct 27, 2025 12:50 IST

लंदनः भारतीय मूल की एक युवतीब्रिटेन में यौन उत्पीड़न की शिकार हुई। घटना वेस्ट मिडलैंड्स की की है। वहां की पुलिस का दावा है कि नस्लीय भेदभाव के कारण यह घटना हुई। शनिवार स्थानीय समय शाम 7 बजकर 15 मिनट पर वालसाल के पार्क हॉल इलाके की सड़क पर वह महिला बेहोश हो गई थी। तुरंत पुलिस को खबर दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति ने युवती पर हमला किया था और उसके साथ यौन उत्पीड़न भी किया। इस घटना से तीव्र हंगामा मचा है और वहां की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त एक गोरा व्यक्ति है। उसकी उम्र 30 साल से अधिक है। सीसीटीवी कैमरे में जो तस्वीर कैद हुई है, उसके अनुसार उसके छोटे बाल हैं। हमले के समय उसने गहरे रंग के कपड़े पहने थे। इस जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट रोनान टायर ने बताया है कि अभियुक्तों को पकड़ने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी जानना चाहा है कि क्या किसी ने उस व्यक्ति को घटना के समय संदिग्ध व्यवहार करते देखा था।

जांचकर्ताओं का प्रथम दृष्टया मानना है कि यह घटना नस्लीय भेदभाव के कारण हुई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह घटना किसी अन्य आपराधिक घटना से जुड़ी नहीं है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वह भारतीय मूल की युवती पंजाबी परिवार की सदस्य है। पिछले महीने भी स्थानीय इलाके में एक ब्रिटिश सिख महिला को इसी तरह उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था। वेस्ट मिडलैंड्स में इस तरह की घटनाएं एक तरफ कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर रही हैं। वहीं स्थानीय लोगों को सुरक्षा को लेकर चिंता में डाल रही हैं।

Prev Article
शांति वार्ता के बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 5 सैनिकों को मार गिराया
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: