🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बलूचिस्तान में छापेमारी के बाद कई लोगों के लापता होने का आरोप

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इलाके को घेर लिया गया, घरों की एक-एक कर तलाशी ली गई, नागरिकों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई

By राखी मल्लिक

Feb 14, 2026 12:38 IST

बलूचिस्तान : सुरक्षा बलों द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी के बाद बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों से जबरन गुमशुदगी के नए आरोप सामने आए हैं। प्रभावित परिवारों ने यह दावा किया है। द बलूचिस्तान पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार जानकारी मिली।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार हब चौकी के निवासियों ने बताया कि 8 फरवरी की देर रात गुलशन अमीराबाद इलाके में सुरक्षाकर्मी घरों में घुसे और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घर-घर तलाशी अभियान का वर्णन करते हुए कहा कि कई पुरुषों को बिना किसी औपचारिक जानकारी के उन्हें साथ ले जाया गया, यह बताए बिना कि उन्हें कहां ले जाया जाएगा।

द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार परिजनों ने चार भाइयों—अब्दुल रब, मोहम्मद रहीम, अब्दुल रज्जाक और अब्दुल मलिक, जो जुमा के बेटे हैं उनको हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल बताया। परिवार ने कहा कि उनकी जड़ें मश्के नोकजो से जुड़ी हैं और छापेमारी के समय वे उसी इलाके में रह रहे थे या आए हुए थे। परिजनों ने यह भी दावा किया कि कम उम्र के रिश्तेदारों को भी पकड़ लिया गया। उन्होंने शाहजैब जो अब्दुल रब के बेटे, जहांगीर, मोहम्मद रहीम के बेटे और नोरोज तथा शाहमीर अब्दुल रज्जाक के बेटे)को भी हिरासत में लिया। एक अन्य व्यक्ति दाद शाह, जो फजल करीम के बेटे हैं, को भी कार्रवाई के दौरान ले जाया गया।

परिवारों ने आरोप लगाया कि घरों में मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। यह आरोप पूर्व अभियानों के दौरान भी अक्सर लगाए जाते रहे हैं, हालांकि आधिकारिक बयान के अभाव में इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना कठिन ह एक संबंधित घटनाक्रम में प्रभावित परिजनों ने बताया कि फजल करीम, जिन्हें उन्होंने पुलिस विभाग से संबद्ध बताया, को पहले खुजदार से हिरासत में लिया गया था। उनके बेटे नवाज, जिन्हें सरकारी कर्मचारी बताया गया, को भी कथित रूप से हिरासत में लिया गया, जबकि दाद शाह को हब चौकी से उठाया गया था।

नौशकी जिले से मिली अन्य रिपोर्टों के अनुसार बड़ी संख्या में सुरक्षाबल किली जमालदिनी और आसपास की बस्तियों में पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इलाके को घेर लिया गया, घरों की एक-एक कर तलाशी ली गई, नागरिकों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और मोबाइल फोन की जांच की गई, द बलूचिस्तान पोस्ट ने रिपोर्ट ऐसा दावा किया गया है।

Prev Article
जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा अब महिलाओं को कर रहा है प्रशिक्षित, आत्मघाती हमले की तैयारी ?
Next Article
खालिस्तानी आतंकी पन्नून हत्याकांड के मामले में निखिल गुप्ता को 40 साल तक की हो सकती है सजा

Articles you may like: