नयी दिल्लीः BNP बांग्लादेश में दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अहम मैसेज दिया। उन्होंने शुक्रवार को X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए BNP चेयरपर्सन तारिक रहमान को बधाई दी और बांग्लादेश के साथ खड़े रहने का मैसेज दिया।
तारिक रहमान को पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X हैंडल पर अपने पोस्ट में लिखा, 'बांग्लादेश चुनावों में BNP को जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को बधाई देता हूं। यह जीत बतलाती है कि बांग्लादेश की जनता आप पर कितना भरोसा करती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। आपसी रिश्तों को मजबूत करने और विकास के हमारे साझा लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार है।'
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया जब बीमार थीं, तब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया था। खालिदा जिया की मौत के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाका गए थे। उस समय मोदी ने खालिदा और उनके बेटे को एक चिट्ठी लिखी थी।
उसमें मोदी ने एक दशक पहले ‘बेगम साहिबा’ से अपनी मुलाकात के बारे में लिखा था। उन्होंने दिल्ली और ढाका के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करने में खालिदा जिया की भूमिका की तारीफ की थी।
चुनाव प्रचार के दौरान तारिक रहमान ने साफ संदेश दिया था कि बांग्लादेश उनकी प्राथमिकता होगी, दिल्ली या रावलपिंडी नहीं। ऐसे में, सत्ता के केंद्र में आने के बाद खालिदा के बेटे तारिक रहमान की विदेश नीति असल में क्या होगी? अब सबकी निगाहें इसी पर हैं।