अमेरिका भर में 'नो किंग्स' प्रदर्शन, ट्रंप ने एआई वीडियो क्लिप्स के जरिए जवाब दिया

By अमर्त्य लाहिड़ी, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 19, 2025 17:21 IST

वाशिंगटनः डोनाल्ड ट्रंप की कठोर नीतियों जैसे मीडिया, राजनीतिक विरोधियों और प्रवासियों को निशाना बनाना के विरोध में अमेरिका भर में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन फैल गया है। ट्रंप विरोधियों का कहना है कि उनका व्यवहार किसी लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति जैसा नहीं है, बल्कि किसी राजा जैसा है। हालांकि ट्रंप ने हालांकि दावा किया है कि वे 'राजा' नहीं हैं लेकिन उन्होंने खुद को राजा के रूप में कल्पना करते हुए कई एआई से बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।

‘फॉक्स न्यूज़’ से उन्होंने कहा कि वे मुझे राजा कह रहे हैं। मैं राजा नहीं हूं। यह टिप्पणी करने के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एआई से बनाए गए कई वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में उन्हें ताज पहनकर युद्धक विमान उड़ाते हुए दिखाया गया है। उस विमान से वे ट्रंप-विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गंदगी (मल-मूत्र) गिरा रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में उन्हें ताज पहनकर हाथ में तलवार उठाते हुए दिखाया गया है और उनके सामने नैंसी पेलोसी जैसी डेमोक्रेट नेताओं को घुटनों के बल बैठा हुआ दिखाया गया है।

सप्ताहांत पर जब वे फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो निवास से ये वीडियो पोस्ट कर रहे थे, तब अमेरिका भर में 2,500 से अधिक स्थानों पर उनके खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन चल रहे थे। लोग तानाशाही-झुकाव वाले ट्रंप शासन के खिलाफ नारे लग रहे थे। वॉशिंगटन, बॉस्टन, अटलांटा, शिकागो, लॉस एंजेलेस समेत कई राज्यों में ट्रंप विरोधी रैलियां देखी गईं।

रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाले राज्यों में कई सरकारी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शनकारियों को धरना देते देखा गया। सैन फ्रांसिस्को के समुद्र तट पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और ‘नो किंग्स’ लिखकर एक मानव श्रृंखला बनाई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार वे इस अमेरिका को नहीं पहचानते।

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद यह ट्रंप सरकार के खिलाफ तीसरा बड़ा जन-प्रदर्शन है। इससे पहले जून महीने में भी अमेरिका भर में 2,100 से अधिक स्थानों पर ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन हुए थे।

Prev Article
क्या बांग्लादेश के चुनाव में भाग ले सकेंगी शेख हसीना की अवामी लीग? मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया स्पष्ट
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: