‘जन्मदिन मुबारक भाई…’, शाहरुख को बधाई देते हुए ममता ने क्या लिखा ?

By तुहीना मंडल, Posted by: लखन भारती.

Nov 02, 2025 01:07 IST

2014 में एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को 'भाई' संबोधित किया था। रंगीन पर्दे के किंगखान शाहरुख का जन्मदिन रविवार यानी 2 नवम्बर को है। 2 नवंबर इस विशेष दिन पर 'भाई' को रात 12:01 बजे शुभकामनाएं देते हुए ममता ने अपने एक्स हैंडिल पर एक पोस्ट किया।

वहाँ ममता लिखती हैं, 'भाई शाहरुख़ ख़ान को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। अपनी अद्भुत प्रतिभा और करिश्मा से भारतीय सिनेमा को समृद्ध करते रहो।

शाहरुख और ममता बनर्जी के अच्छे संबंधों के बारे में सभी जानते हैं। पिछले समय में दीदी के निमंत्रण पर कोलकाता फिल्म उत्सव में कई सालों तक शामिल हुए थे बादशाह खान। 'किंग' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन दृश्य में अभिनय करते हुए शाहरुख चोटिल हो गए थे। यह खबर पहुँचने के बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना की थी और आज शाहरुख खान के जन्मदिन पर स्नेहपूर्वक शुभकामनाएँ दीं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान अपना जन्मदिन अलीबाग में मनाएंगे। वहां तैयारियां जोरों पर चल रही है। कई फिल्मी सितारे अलीबाग पहुंचना शुरु कर दिया है।

अन्य जन्मदिनों पर शाहरुख का बंगला 'मन्नत' के सामने प्रशंसकों की भीड़ जमती थी। बंगले के बाहर आकर प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाते थे किंग खान। हालांकि, सुनने में आ रहा है कि इस बार वे अपने जन्मदिन का जश्न अलीबाग में मनाएंगे। पहले ही शाहरुख के दोस्त फरहा खान, करण जौहर अलीबाग के लिए रवाना हो चुके हैं। इसलिए सवाल उठ रहा है कि मन्नत के बाहर आकर क्या शाहरुख प्रशंसकों से मिलेंगे ?

Prev Article
'शाहरुख बहुत बोरिंग एक्टर है...'! नसीरुद्दीन की टिप्पणी से बॉलीवुड में हंगामा
Next Article
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, देओल परिवार कर रहा है 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी! कैसे? जानिए यहां

Articles you may like: