वास्तु शास्त्र को लेकर कई प्राचीन ग्रंथ मौजूद हैं। इनमें उल्लेखनीय हैं समरंगणसूत्रधर, प्रसाद मंड़न और बृहद संहिता। इन सभी किताबों में घर में कौन-कौन सी चीजें रखना शुभ है और कौन-कौन सी चीजें रखना अशुभ है, इस विषय में विस्तार से चर्चा की गई है।
घर में शेर की तस्वीर
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में शेर की तस्वीर रखना कभी भी उचित नहीं है। शेर आक्रमण, घमंड और शासन का प्रतीक है। परिवार के मामले में ये सभी विशेषताएं अशांति लाती हैं। घर में शेर की तस्वीर होने से परिवार में अशांति होती है और परिवारजनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती है।
और कोई तस्वीर नहीं रखनी चाहिए ?
सिर्फ शेर ही नहीं, किसी भी आक्रामक जीव की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए। आक्रामक शिकारी जीव घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। इससे बार-बार बाधाएँ आती हैं और परिवार के सदस्यों में गलतफहमी पैदा होती है। समरंगन सूत्रधार के 38वें अध्याय में कहा गया है कि बाज़, गिद्ध, उल्लू, कौए जैसी शिकारी पक्षियों की तस्वीरें भी घर में नहीं रखनी चाहिए।
कौन सी तस्वीर घर में रखना शुभ है ?
घर में रखने के लिए सबसे अच्छा कामधेनु की तस्वीर है। इसके अलावा सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर भी रख सकते हैं। हाथी, कछुए, राजहंस और मोर की तस्वीरें भी घर में रखना शुभ माना जाता है। इन सभी प्राणियों की तस्वीरें घर में होने से परिवार के सदस्य दीर्घायु होते हैं और उनका ज्ञान, शक्ति, धन और समृद्धि बढ़ती है।