ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनि के पिता सूर्य जब एक राशि छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस घटना को संक्रांति कहा जाता है। जैसे कि जनवरी महीने में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। ठीक वैसे ही जिस राशि में प्रवेश होता है, उसी अनुसार संक्रांति मनाई जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, आज शुक्रवार 15 मई 2026, सूर्य वृष राशि में प्रवेश कर गया है। इसलिए आज का दिन वृष संक्रांति है। ज्योतिष के अनुसार यह दिन अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से जो लोग जीवन में सफलता, सम्मान, नेतृत्व देने वाले पद या लोकप्रियता प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मविश्वास, यश, सफलता और नेतृत्व का प्रतीक है। किसी के कुंडली में यदि सूर्य मजबूत हो, तो वह जीवन में जल्दी उन्नति करता है, सम्मान प्राप्त करता है और कम उम्र में जीवन में स्थापित हो सकता है। वृष संक्रांति पर सूर्य की पूजा करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है। इस साल वृष संक्रांति का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि इस दिन बुध भी वृष राशि में प्रवेश कर गया है। सूर्य और बुद्ध के युगल से शुभ बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसे कार्यजीवन, व्यापार और सामाजिक सम्मान बढ़ाने में सहायक माना जाता है। इसलिए आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

-- मेष राशि के जातकों के लिए गुड़ दान करना शुभ है।
-- वृष राशि के लिए चावल या सफ़ेद वस्त्र दान करना लाभकारी है।
-- मिथुन राशि के जातक हरी मूंग दाल या हरे वस्त्र दान कर सकते हैं।
-- कर्क राशि के जातकों के लिए सफ़ेद वस्त्र दान करना शुभ फल दे सकता है।
-- सिंह राशि के जातक तांबे के बर्तन या गेहूं दान कर सकते हैं।
-- कन्या राशि के जातक मूंग दाल दान कर सकते हैं, पक्षियों को भोजन करवा सकते हैं।
-- तुला राशि के जातकों के लिए मिठाई या फल दान करना शुभ हो सकता है।
-- वृश्चिक राशि के जातक गुड़ और लाल चंदन दान करें तो लाभकारी माना जाता है।
-- धनु राशि के जातक केला या बेसन की मिठाई दान कर सकते हैं।
-- मकर राशि के जातकों के लिए काला तिल, जूता या छाता दान करना शुभ होगा।
-- कुम्भ राशि के लिए तेल, स्टील या लोहे के बर्तन दान करना लाभकारी है।
-- मीन राशि के जातक पीला रंग, शहद या केला दान करें तो शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।