AI वीडियो विवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना निशाना साधा। रविवार को बांकुड़ा के ओंदा में चुनाव प्रचार सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिनका वीडियो है, उन्होंने इसके सच होने की बात स्वीकार की है लेकिन दूसरे लोग इसे AI बता रहे हैं।
गौरतलब है कि हुमायूं कबीर का नाम लिए बगैर मुर्शिदाबाद की जंगीपुर में सभा को संबोधित करते हुए शनिवार को पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि 2026 के चुनाव में हाल निश्चित है। इसलिए तृणमूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बना रही है।
Read Also | हुमायूं कबीर वीडियो विवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- AI से बनाया गया फर्जी वीडियो है
रविवार को ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम वोट काटने के लिए हजारों करोड़ों रुपयों की डील हो रही है। और आमोदी-प्रमोदीबाबू भी सड़कों पर उतर चुके हैं। उन्होंने इसे AI वीडियो करार दिया। अगर AI ही है, तो जिन्होंने किया वह खुद बोल रहे हैं कि मैंने किया है। आप अचानक उसका पक्ष क्यों ले रहे हैं? एक तरफ हिंदु और दूसरी ओर मुस्लिमों को भ्रमित किया जा रहा है। इनलोगों का चरित्र ही गिरगिट की तरह है।
Read Also | Deleted वोटरों को अभिषेक बनर्जी का बड़ा आश्वासन, हुमायूं कबीर पर किया पलटवार
भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों का अधिकार छीना जा रहा है। भविष्य में डिलिमिटेशन के नाम पर बंगाल को तीन टुकड़ों में बांटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इसके बाद NRC आएगा। असम में देख रहे हैं 19 लाख लोगों का नाम हटा दिया गया है। 13 लाख हिंदू और 6 लाख मुस्लिमों का नाम हटाया गया है।
बंगाल में भी NRC करके नाम काटा जाएगा। सावधान कर रही हूं। अपने अधिकार के साथ जीने का मतलब तृणमूल के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्रीय बल के जवानों ने महिलाओं का अपमान किया तो FIR किया जाएगा।