आशा भोसले की मौत से सुरों का एक सफर थम गया है। आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी अपडेट उनकी पोती जनाई भोसले ही दे रही थी। कुछ समय पहले ही जनाई भोसले (Zanai Bhosle) ने गायन के क्षेत्र में अपना डेब्यू किया था। हो भी क्यों न, दिग्गज गायिका आशा भोसले और लता मंगेश्कर की पोती जो हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जल्द ही जनाई भोसले एक्टिंग के क्षेत्र में भी डेब्यू करने वाली हैं।
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी के साथ उन्हें बॉलीवुड में एक बड़ा ब्रेक मिलने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार संदीप सिंह निर्देशित पैन-इंडिया फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत : छत्रपति शिवाजी महाराज' के साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह कोई छोटा नहीं बल्कि शिवाजी महाराज की पत्नी 'महारानी साईं भोसले' का महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी।
Read Also | Asha Bhosle Death : आशा भोसले से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आपको कर देंगी हैरान!
बताया जाता है कि जनाई भोसले सिर्फ गायन और एक्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं। वह एक पारंगत नृत्यांगना भी है। बचपन से ही उन्होंने कत्थक की तालिम ली है। वहीं दूसरी ओर आशा भोसले और लता मंगेश्कर की तरह वह सुरीली आवाज भी धनी हैं। जनाई और आशा भोसले का रिश्ता कितना करीबी रहा है, यह आशा भोसले की इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखकर ही समझ में आता है।
यहां वह अक्सर जनाई के साथ कोई न कोई पोस्ट शेयर किया करती थी। जनाई की प्रतिभा के बारे में आशा भोसले ने एक बार अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि परिवार की संस्कृति और कला को जनाई पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएगी।
आशा भोसले की मौत के बाद खास तौर पर चर्चाओं में आयी जनाई के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जनाई के साथ-साथ आशा ताई के फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।